फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court adjourns hearing on Rafale fighter jet deal till October 10

राफेल सौदे को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई 10 अक्टूबर तक के लिए टली      

Wed, 19 Sep 2018 04:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Sep 2018 04:48 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court adjourns hearing on Rafale fighter jet deal till October 10
सुप्रीम कोर्ट
राफेल लड़ाकू विमान को लेकर भारत और फ्रांस के बीच करार पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को होने वाली सुनवाई टल गई। वास्तव में याचिकाकर्ता वकील एमएल शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई टालने की गुहार की थी।
विज्ञापन

  
न्यायमूर्ति रंजन गोगई की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष याचिकाकर्ता वकील ने कहा कि उनकी तबियत ठीक नहीं है और साथ ही वह इस मामले में कुछ अतिरिक्त दस्तावेज भी दाखिल करना चाहते हैं, लिहाजा सुनवाई टाली जाए। पीठ ने याचिकाकर्ता केआग्रह को स्वीकार करते हुए सुनवाई 10 अक्टूबर तक के लिए टाल दी।
विज्ञापन

 
याचिका में आरोप लगाया गया है कि राफेल डील में अनियमितता हुई, लिहाजा इस पर रोक लगनी चाहिए। साथ ही याचिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, उद्योगपति अनिल अंबानी सहित अन्य केखिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी गुहार की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed