{"_id":"59a265dc4f1c1b4f168b4576","slug":"subramanian-swamy-said-bhupinder-singh-hooda-and-rahul-gandhi-both-are-illiterate","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी नेता स्वामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और \"किसे\" कहा अनपढ़","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीजेपी नेता स्वामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और "किसे" कहा अनपढ़
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
Updated Sun, 27 Aug 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी
- फोटो : Getty
बाबा गुरमीत राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा में भड़की हिंसा पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भुपिंदर सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री एमएल खट्टर से इस्तीफे की मांग की और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की बात कही है। हुड्डा के इस बयान को बीजेपी के सीनियर नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आड़े हाथों लिया और भूपिंदर सिंह हुड्डा को अनपढ़ कह दिया है। स्वामी ने कहा कि हुड्डा भी वैसे ही अनपढ़ हैं जैसे उनके नेता राहुल गाँधी हैं। दोनों ही बिना कानून की जानकारी के बातें करते हैं।
बाबा राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद जिस तरह से हरियाणा में हिंसा फैली और 36 लोगों की मौत हुई उसे देखते हुए हुड्डा ने मुख्यमंत्री एमएल खट्टर से इस्तीफा मांगा था और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की थी। हुड्डा ने कहा था कि हरियाणा में सरकार बिलकुल नाकाम रही है, इसलिए इन्हें तुरंत ही इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।
स्वामी ने एएनआई को कहा कि हुड्डा ऐसी बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वे पावरलेस हैं और अनपढ़ भी हैं। राष्ट्रपति शासन लगाने का कुछ नियम होता है। हुड्डा को बॉम्बे हाई कोर्ट का निर्णय पढना चाहिए जिसमें कहा गया है कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने के कुछ नियम होते हैं।