फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Subramanian Swamy gave indirect answers to PM modi

24 घंटे भी चुप नहीं रहे सुब्रमण्यम स्वामी, इस बार निशाने पर पीएम मोदी

Thu, 30 Jun 2016 08:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Jun 2016 08:15 AM IST
विज्ञापन
Subramanian Swamy gave indirect answers to PM modi

देश की शीर्ष नौकरशाही पर हमला करने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नसीहत झेलने के बाद गीता के शरण में जाने वाले भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने महज 24 घंटे बाद ही अपनी चुप्पी तोड़ दी। प्रधानमंत्री की पब्लिसिटी के पीछे न भागने की नसीहत का जवाब देते हुए स्वामी ने यह बताने की कोशिश की है कि वह पब्लिसिटी के पीछे नहीं बल्कि पब्लिसिटी उनके पीछे भागती है।

विज्ञापन


बुधवार को स्वामी ने ट्वीट किया, 'नई समस्या: जब पब्लिसिटी को किसी राजनेता की जरूरत होती है। 30 ओबी वैन घर के बाहर हैं। चैनलों और मीडिया हाउस के 200 से अधिक मिस्ड कॉल और फोटोग्राफर।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने एक चैनल को दिए साक्षात्कार में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन पर हमले की आलोचना की थी। उन्होंने स्वामी का नाम लिए बिना उन्हें प्रचार की भूख से बचने की नसीहत दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Subramanian Swamy gave indirect answers to PM modi
narendra modi - फोटो : PTI
दरअसल राजन और सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम पर सीधा और इसी बहाने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर परोक्ष हमले ने पार्टी नेतृत्व को भी नाराज कर दिया था। इसके बाद प्रधानमंत्री की ओर से मिली नसीहत और पार्टी नेतृत्व की ओर से चुप रहने की हिदायत के बाद माना जा रहा था कि स्वामी अब बैकफुट पर होंगे।

पीएम मोदी की नसीहत के बाद जिस प्रकार स्वामी ने मंगलवार को गीता की शरण ली थी, उससे एकबारगी ऐसा लगा था कि अब उनके सुर नरम पर जाएंगे। मगर बुधवार को जिस प्रकार उन्होंने प्रधानमंत्री की नसीहत का परोक्ष रूप से जवाब दिया, उससे संदेश गया है कि स्वामी फिलहाल अपने मुहिम से पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed