{"_id":"57783b1b4f1c1b4f4d79ba5b","slug":"street-dog-attack-on-a-boy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आदमखोर कुत्तों ने घेर कर किशोर को नोच डाला, दहशत में गांववाले ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आदमखोर कुत्तों ने घेर कर किशोर को नोच डाला, दहशत में गांववाले
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 03 Jul 2016 09:01 AM IST
विज्ञापन
थाना जहानगंज के गांव पतौंजा में आदमखोर कुत्ते कहर बरपाए हैं। शुक्रवार को एक बालक पर हमलावर हुए आदमखोर कुत्ते कई जगह से नोच-नोचकर उसके शरीर का मांस खा गए। ग्रामीण बमुश्किल बच्चे की जान बचा पाए। लड़के की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
उसे डाक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले भी ये कुत्ते दो बच्चों को अपना शिकार बना चुके हैं। इन कुत्तों की वजह से गांववाले दहशत में हैं।
विज्ञापन
गांव का मुकर्रम (11) पुत्र ताहिर हुसैन शुक्रवार को खेत पर जा रहा था कि आदमखोर कुत्तों ने घेर लिया। वह बचाव में कुछ कर पाता, इससे पहले ही कुत्तों ने उसे गिरा लिया और नोच-नोचकर उसके शरीर का मांस खाने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान कुत्ते लगातार भौंक रहे थे। इससे आसपास के लोग बच्चे की चीखें नहीं सुन पाए।
Trending Videos
कुत्तों का कहर, सकते में गांव वाले
इस बीच बच्चे के नजदीक से गुजर रहे कुछ ग्रामीण यह दृश्य देख अवाक रह गए। उन्होंने किसी तरह कुत्तों को भगाकर परिजनों को जानकारी दी।
घरवालों ने आननफानन बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। इससे पहले ये कुत्ते गांव की एक बालिका भी निवाला बना चुके हैं। पड़ोसी गांव के एक बच्चे के कान नोचकर खा गए थे।
इस बाबत मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. पुष्प कुमार ने बताया कि कोई भी कुत्ता दौड़कर नहीं काटता। वही कुत्ते दौड़कर काटते हैं, जिनके अंदर रैबीज पैदा हो जाता है। इससे वह पागल हो जाते हैं।
दूसरी तरफ पतौंजा के लोगों का कहना है कि श्मशान घाट या कब्रिस्तान पर रहने वाले कुत्ते आदमखोर हो जाते हैं। ये केवल मांसाहारी होते हैं। इन्हीं कुत्तों को गाड़ी में भरकर कोई यहां छोड़ गया है, जो अब कहर बरपाए हैं। अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।