फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Streedesh: Ashish Kaul honored with Man of Excellence Award by Indian Achievers Forum

'स्त्रीदेश': आशीष कौल को 'मैन ऑफ एक्सीलेंस अवॉर्ड', इंडियन अचीवर्स फोरम ने किया सम्मानित

Sat, 31 Jul 2021 11:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 31 Jul 2021 11:11 PM IST
सार

आशीष कौल को यह पुरस्कार इतिहास की शिक्षा के क्षेत्र में उनके अविश्वसनीय योगदान और जम्मू-कश्मीर की गौरवशाली महिलाओं की खोई हुई विरासत 'स्त्रीदेश' के जरिए दुनिया के सामने लाने के लिए दिया गया।
 

विज्ञापन
Streedesh: Ashish Kaul honored with Man of Excellence Award by Indian Achievers Forum
अमिताभ बच्चन और आशीष कौल - फोटो : फेसबुक

विस्तार

इंडियन अचीवर्स फोरम ने मीडिया महारथी आशीष कौल को 'मैन ऑफ एक्सीलेंस 2021' घोषित किया है। 'स्त्रीदेश' फिल्म अविभाजित जम्मू और कश्मीर के 5000 सालों से ज्यादा पुराने इतिहास से जुड़ी उन भूली-बिसरी प्रसिद्ध व सशक्त महिलाओं का अनमोल संग्रह है, जिसे एक शोधपरक फिल्म और मोनोग्राफ के जरिए प्रस्तुत किया गया है।

विज्ञापन


इस साल की शुरुआत में ही 'स्त्रीदेश' फिल्म को महिला दिवस के अवसर पर प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी कला केंद्र (आईजीएनसीए - संस्कृति मंत्रालय) द्वारा जारी किया गया था। 'स्त्रीदेश' जैसे इस बड़े प्रोजेक्ट को संस्कृति मंत्रालय और आईजीएनसीए द्वारा अनुमोदित किया गया था, जिसे आशीष कौल द्वारा निर्मित और निर्देशित किया गया था। भारत सरकार के लिए डॉ. सच्चिदानंद जोशी द्वारा निर्मित और प्रस्तुत 'स्त्रीदेश' के जरिए आशीष कौल ने जम्मू-कश्मीर की महिलाओं को विश्वपटल पर प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन


इन बीते वर्षों में ये गौरवशाली महिलाएं समय के साथ कहीं खो गईं थीं और दु:खद पहलू यह भी कि इससे पहले की राज्य सरकारें इन्हें दुनिया के सामने लाने में पूरी तरह से विफल रहीं। 'जम्मू और कश्मीर की महिलाएं लगभग आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं और किसी भी अन्य राज्य के विपरीत ये काफी पढ़ी लिखी और दृढ़ संकल्प से भरी हुई हैं। उस पर दु:खद पहलू यह भी है कि राज्य सरकार ने कभी भी इन महिलाओं के साथ उस अद्वितीय इतिहास को लेकर संवाद करने की कोशिश नहीं की, जो यहां के आतंकवाद को दूर करने में अहम भूमिका निभा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष कौल के अनुसार, जब कभी भी कश्मीर की बात आती है तो वह सिर्फ पुरुषों पर ही केंद्रित होती है और सिर्फ उन्हीं से ही बातचीत होती है। लेकिन अब समय आ गया है कि राज्य की शांति और समृद्धि की बहाली के लिए महिलाओं को केंद्र में रखकर आगे कदम बढ़ाया जाए।  

'स्त्रीदेश' को पूरे कश्मीर, जम्मू, पुंछ और राजौरी में ऐतिहासिक स्थानों पर फिल्माया गया था। यह पहली बार है जब फिल्म के इन स्थानों की शूटिंग की गई है। आशीष कौल ने फिल्म का निर्माण, प्रबंधन और निर्देशन को बेहतरीन तरीके से अंजाम दिया है। 'स्त्रीदेश' 5 ईसा पूर्व से लेकर 11वीं शताब्दी तक की 13 महिलाओं के जीवन और समय का पहला शोध आधारित ऐतिहासिक दस्तावेज है या फिर कहें कि 5000 से अधिक पुराने जम्मू और कश्मीर के इतिहास को संजोकर दुनिया के सामने लाने का एक कठिन प्रयास है।।


आशीष कश्मीर में आतंकवाद और बच्चों और महिलाओं से जुड़े तथा अन्य सामाजिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने वाले एक जाने-माने स्तंभकार भी हैं।

आशीष एशियन कन्फेडरेशन ऑफ बिजनेस एंड थॉट लीडर्स द्वारा "रिस्पॉन्सिबल बिजनेस लीडर 2012" अवॉर्ड और कॉरपोरेट अफेयर्स लीडरशिप अवार्ड 2012 जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed