फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Strategies development for Karnataka in Gurugram and Mumbai

सत्ता के लिए फिर कर'नाटक', 10 कांग्रेसी विधायक इस्तीफा देने को तैयार

Wed, 16 Jan 2019 05:16 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 16 Jan 2019 05:16 AM IST
विज्ञापन
Strategies development for Karnataka in Gurugram and Mumbai

विधानसभा चुनाव के सात महीने बाद कर्नाटक में शुरू हुए सत्ता के नाटक का कथानक हरियाणा और मुंबई में लिखा जा रहा है। गुरुग्राम के नजीदक तावड़ू स्थित आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में कर्नाटक के 104 भाजपा विधायकों को ठहराया गया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस व जेडीएस के कुछ बागी विधायक भी इनके साथ हैं, हालांकि भाजपा ने इससे इनकार किया है। पार्टी का कहना है कि भाजपा विधायकों को एकजुट रखने के लिए रोका गया है। वहीं, कर्नाटक के 10 नाराज कांग्रेस विधायकों के मुंबई के एक पांच सितारा होटल में होने की खबर है।

विज्ञापन


कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येद्दियुरप्पा की अगुवाई में सोमवार देर शाम गुरुग्राम पहुंचे भाजपा विधायकों के बृहस्पतिवार तक यहीं रुकने की सूचना है। इस बीच, मगंलवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, सांसद शोभा करंदलाजे और पूर्व सांसद श्रीरामलू भी होटल पहुंचे और विधायकों के साथ बैठक की। येद्दियुरप्पा समेत विधायकों ने क्रिकेट मैच खेला। दो विधायकों के समर्थन वापस लेने से भाजपा खुद को मजबूत मान रही है। बताया गया है कि मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी से नाखुश कुछ कांग्रेस विधायक भाजपा में आना चाहते हैं।
विज्ञापन

    
इसलिए तावडू़ में डाला डेरा

भाजपा राष्ट्रीय परिषद में शामिल होने आए कर्नाटक के विधायकों को तावडू़ के होटल में ठहराने के पीछे सोची समझी रणनीति है। हरियाणा में भाजपा सरकार है, ऐसे में यहां संरक्षण होगा। दिल्ली नजदीक होने से आलाकमान से भी तुरंत संपर्क हो सकेगा। यही नहीं, तावड़ू क्षेत्र से नए लोगों का बाहर निकलना मुश्किल है। अरावली से कुछ दूरी पर बने इस होटल तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 कांग्रेसी विधायक इस्तीफा देने को तैयार: शिंदे

कर्नाटक की सियासी उठापटक का एक बड़ा केंद्र मुंबई बन गया है। कांग्रेस के 10 विधायक मुंबई के पांच सितारा होटल में डेरा डाले हैं, जिसमें मंगलवार को इस्तीफा देने वाले दो निर्दलीय विधायक भी हैं। इस बीच महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री राम शिंदे ने कहा दो दिन में ‘ऑपरेशन कमल’ फतह होगा और कर्नाटक में भाजपा सरकार बनाएगी।

मुंबई भाजपा सूत्रों ने बताया, पवई के होटल में ठहरे कर्नाटक के 10 विधायक किसी भी समय इस्तीफा देने को तैयार हैं। शिंदे ने कहा, कर्नाटक चुनाव में भाजपा को सरकार बनाने का जनादेश मिला था लेकिन, जेडीएस ने कांग्रेस की मदद से सरकार बना ली। इससे कुछ विधायकों में नाराजगी है। कांग्रेस विधायकों को मुंबई के होटल में रखने पर शिंदे ने कहा, भाजपा ने किसी विधायक को नहीं छिपाया है। हमें छिपाना होता तो विधानसभा चुनाव के बाद बहुमत साबित करने के दौरान ही छिपाते। जो विधायक मुंबई में हैं वे भाजपा के साथ आना चाहते हैं।

क्या है विधानसभा में गणित

224 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 104, कांग्रेस के 79, जद-एस के 37, बसपा, केपीजेपी के एक-एक और एक निर्दलीय विधायक हैं। बसपा विधायक एन महेश ने अक्तूबर में मंत्री पद से इस्तीफा दिया था, लेकिन कहा था कि सरकार को समर्थन जारी रहेगा।

113 बहुमत का जादुई आंकड़ा

फिलहाल बहुमत के लिए 113 विधायकों की जरूरत है जबकि कांग्रेस-जेडीएस के साथ 116 विधायक हैं। दो के समर्थन वापस लेने पर बसपा विधायक सहित गठबंधन के साथ 117 विधायकों का समर्थन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed