फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Stop personal attacks on PM, BJP warns Rahul

'ओछी टिप्पणी कांग्रेस-गांधी परिवार के डीएनए में शामिल'

Wed, 21 Dec 2016 03:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Dec 2016 03:41 AM IST
विज्ञापन
Stop personal attacks on PM, BJP warns Rahul

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी भाजपा को बेहद नागवार गुजरी है। पार्टी ने राहुल को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने राजनीतिक मर्यादा तोडना जारी रखा तो भाजपा के पिटारे में भी उनके खिलाफ बहुत कुछ है। पार्टी ने यह भी कहा कि राहुल की इस टिप्पणी से कांग्रेस और गांधी का डीएनए खुल कर सामने आ गया है।

विज्ञापन


यही कारण है कि राहुल एक दिन तो प्रधानमंत्री मुर्दाबाद के नारे को कांग्रेस संस्कृति के खिलाफ बताते हैं, मगर दूसरे ही दिन प्रधानमंत्री पर निजी और ओछा हमला बोलते हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने नोट बंदी पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की प्रतिदिन बदल रही नीति पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि आरबीआई इतनी जल्दी जल्दी अपनी नीतियां बदल रही है जैसे प्रधानमंत्री मोदी अपने कपड़े बदलते हैं। 
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता सिद्घार्थनाथ सिंह ने कहा कि एक दिन पहले ही राहुल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को यह कहते हुए प्रधानमंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद का नारा लगाने से मना किया कि यह कांग्रेस की संस्कृति नहीं है। मगर अगले ही दिन खुद राजनीतिक शिष्टचार भुला बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जरिए कांग्रेस और गांधी परिवार का डीएनए सामने आ गया। सिंह ने कहा कि मैं राहुल को चेतावनी देता हूं कि वह ऐसे ओछे और व्यक्तिगत हमले से बाज आएं। ऐसा नहीं हुआ तो हमारे पिटारे में भी उनके खिलाफ बहुत कुछ है। पार्टी ने भी अगर उनके खिलाफ पिटारा खोल दिया तो उनके लिए बेहद मुश्किल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed