{"_id":"6aeedb6445fd121b370cf646","slug":"cjp-protest-in-kochi-today-against-sir-prakash-raj-and-abhijeet-dipke-to-join-update-in-hindi-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच्चि में आज CJP का 'जंतर-मंतर': SIR के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी तेज; प्रकाश राज और अभिजीत दीपके होंगे शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोच्चि में आज CJP का 'जंतर-मंतर': SIR के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी तेज; प्रकाश राज और अभिजीत दीपके होंगे शामिल
Sat, 07 Nov 2026 01:39 PM IST
शिवम गर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
कोच्चि में आज CJP का 'जंतर-मंतर'
- फोटो : Amar Ujala Graphics
केरलम के कोच्चि में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ आज कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) प्रदर्शन करने जा रही है। 'जंतर-मंतर एट कोच्चि' नाम से होने वाला यह प्रदर्शन शाम चार बजे राजेंद्र मैदान में आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शन को लेकर मैदान में तैयारियां चल रही हैं।
सीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। पार्टी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को वापस लेने की मांग को लेकर इस विरोध मार्च का आयोजन किया है।
अभिजीत दीपके ने साझा किया संदेश
प्रदर्शन से पहले सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक संदेश साझा किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'शाम चार बजे कोच्चि में मिलते हैं।' दीपके ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'यह तब तक खत्म नहीं होगा, जब तक हम नहीं कहेंगे कि यह खत्म हो गया है। ज्ञानेश कुमार को जाना होगा।'
विज्ञापन
प्रकाश राज भी प्रदर्शन में होंगे शामिल
अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राज भी आज कोच्चि में होने वाले सीजेपी के विरोध मार्च में शामिल होंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। प्रकाश राज ने लिखा, 'कृपया एसआईआर के खिलाफ इस प्रदर्शन में शामिल हों।'
CJP के कई नेता भी लेंगे हिस्सा
सीजेपी की ओर से आयोजित इस प्रदर्शन में पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के अलावा राष्ट्रीय नेता अफरीन नवाज और दक्षिण भारत के प्रभारी विजय रेड्डी मल्लंगी भी शामिल होंगे।