{"_id":"656c994739c2d6a92702e4bb","slug":"stage-set-for-stormy-winter-session-of-parliament-winter-session-begins-from-tomorrow-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Winter Session: चार राज्यों में भाजपा की जीत से संसद के शीतकालीन सत्र में भी बढ़ेगी गर्मी, पक्ष-विपक्ष तैयार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Winter Session: चार राज्यों में भाजपा की जीत से संसद के शीतकालीन सत्र में भी बढ़ेगी गर्मी, पक्ष-विपक्ष तैयार
Sun, 03 Dec 2023 08:38 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sun, 03 Dec 2023 08:38 PM IST
सार
Winter Session: संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र के बारे में पूछे जाने पर यहां संवाददाताओं से कहा कि अगर विपक्ष संसद की कार्यवाही बाधित करता है तो उसे आज (रविवार) से भी बुरे परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन
संसद के पूर्व के सेशन की फाइल फोटो।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव में अपनी जीत से उत्साहित आक्रामक भाजपा सोमवार से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस नीत विपक्ष को घेरेगी यह तय हो गया है। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के निष्कासन की सिफारिश करने वाली रिपोर्ट लोकसभा में पेश किए जाने की भी संभावना है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, भाजपा का मुकाबला करने के लिए संसद के भीतर व चुनावी मैदान में अपनी रणनीतियों को फिर से तैयार करने के लिए विपक्षी नेता सोमवार की सुबह बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव परिणामों में कांग्रेस को झटका लगा है। मध्य प्रदेश में बड़ी जीत हासिल करने और छत्तीसगढ़ और राजस्थान को बरकरार रखने की उम्मीद कर रही कांग्रेस को करारी हार का स्वाद चखना पड़ा। हालांकि, देश की सबसे पुरानी पार्टी तेलंगाना से बीआरएस को बाहर करने में कामयाब रही।
विज्ञापन
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र के बारे में पूछे जाने पर यहां संवाददाताओं से कहा, ''अगर विपक्ष संसद की कार्यवाही बाधित करता है तो उसे आज (रविवार) से भी बुरे परिणाम भुगतने होंगे।"
सरकार ने शीतकालीन सत्र की 15 बैठकों के लिए मजबूत विधायी एजेंडा पेश किया है जिसमें औपनिवेशिक काल के आपराधिक कानूनों को बदलने से जुड़ा महत्वपूर्ण विधेयक और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए एक रूपरेखा प्रदान करने से जुड़ा एक मसौदा कानून शामिल है।
लोकसभा की आचार समिति की रिपोर्ट भी सोमवार को सदन में पेश होनी है, जिसमें 'सवाल के बदले नोट' की शिकायत पर मोइत्रा को निचले सदन से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है। सरकार आचार समिति की सिफारिशों को स्वीकार करने के लिए लोकसभा में एक प्रस्ताव भी ला सकती है, जिसके बाद मोइत्रा को निचले सदन से निष्कासित करने का रास्ता साफ हो जाएगा।
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में सदन में आचार समिति की रिपोर्ट पर बहस करवाने पर जोर दिया।
इस दौरान विपक्षी नेताओं ने मणिपुर की स्थिति, बढ़ती महंगाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के 'दुरुपयोग', कानूनों के नामों के माध्यम से हिंदी को 'थोपने' जैसे मुद्दों पर संसद में चर्चा की भी मांग की। उनकी यह मांग विशेष रूप से आपराधिक कानूनों को बदलने के लिए तीन विधेयकों के संदर्भ में है।
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "हम किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं। लेकिन जब आप अल्पकालिक चर्चा चाहते हैं, तो आपको सदन में बहस के लिए अनुकूल माहौल भी सुनिश्चित करना होगा।"