Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SSB: Former jawan swindles his own colleagues in a fraudulent money-multiplier scheme; ED conducts raids

एसएसबी: पूर्व जवान ने धोखाधड़ी वाली मनी मल्टीप्लायर स्कीम से अपने ही साथियों को ठगा, ईडी की रेड

Sat, 28 Nov 2026 03:05 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 28 Nov 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
SSB: Former jawan swindles his own colleagues in a fraudulent money-multiplier scheme; ED conducts raids
ईडी - फोटो : Amar Ujala
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जम्मू उप-क्षेत्रीय कार्यालय ने 27 नवंबर को जम्मू-कश्मीर और पंजाब में आठ स्थानों पर छापेमारी की है। इनमें कठुआ, उधमपुर और पठानकोट शामिल हैं। उक्त कार्रवाई 'प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' 2002 के तहत की गई है। यह मामला सशस्त्र सीमा बल के पूर्व जवान गुरमीत सिंह और उनके साथियों द्वारा चलाई जा रही एक धोखाधड़ी वाली 'मनी मल्टीप्लायर' (पैसा कई गुना करने वाली) या निवेश योजना से जुड़ा है।
विज्ञापन


ईडी ने यह जांच जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और बिहार की पुलिस द्वारा दर्ज की गई कई एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। गुरमीत सिंह और उनके साथियों ने "सेफ इन्वेस्टमेंट प्लान" जैसी फर्जी योजनाओं के जरिए आम जनता को ठगा। उन्होंने भोले-भाले निवेशकों को ज्यादा रिटर्न देने का झूठा वादा किया और उनकी मेहनत की कमाई हड़प ली। ठगी का शिकार होने वालों में एसएसबी के सेवारत और सेवानिवृत्त जवान भी शामिल हैं।
विज्ञापन


जांच से पता चला है कि आरोपियों, उनके परिवार के सदस्यों, सहयोगियों और उनसे जुड़ी व्यावसायिक इकाइयों (जैसे कठुआ स्थित स्टाइल ओ इंडस्ट्री' और स्टाइल ओ कम्फर्ट क्रिएशन्स प्राइवेट लिमिटेड') ने निवेशकों से भारी रकम जुटाई है। अब तक की जांच में लगभग 70 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का पता चला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में यह भी सामने आया है कि इस धोखाधड़ी वाली निवेश गतिविधियों से मिली रकम का इस्तेमाल संपत्ति खरीदने के लिए किया गया था। तलाशी के दौरान, दो महंगी गाड़ियां, अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य आपत्तिजनक रिकॉर्ड जब्त किए गए। गुरमीत सिंह और उनसे जुड़ी इकाइयों के बैंक खातों में मौजूद लगभग 33 लाख रुपये की राशि को फ्रीज कर दिया गया है। 


इसके अलावा, मदन लाल, सुनील चौधरी, 'मेसर्स स्टाइल ओ टाइल्स एंड सिरेमिक्स' और 'मेसर्स स्टाइल ओ कम्फर्ट क्रिएशन्स प्राइवेट लिमिटेड' के विभिन्न एचडीएफसी बैंक खातों में मौजूद लगभग 14 लाख रुपये की राशि को भी फ्रीज कर दिया गया है। इस तरह, कुल फ्रीज की गई राशि लगभग 47 लाख रुपये हो गई है। साथ ही, विदेशी मुद्रा (जिसमें यूएई दिरहम, थाई बहत, अज़रबैजानी मनात और ऑस्ट्रेलियाई डॉलर शामिल हैं) भी बरामद की गई और जब्त कर ली गई। इसकी कुल कीमत लगभग 37,000 रुपये आंकी गई है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed