फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Srilanka Serial Blast: one of nine suicide attackers visited India twice in 2017

दो बार भारत आया था श्रीलंका का आत्मघाती हमलावर

Sun, 28 Apr 2019 09:56 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 28 Apr 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
Srilanka Serial Blast: one of nine suicide attackers visited India twice in 2017
श्रीलंका में हुए धमाकों के बाद रोते नागरिक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारतीय जांचकर्ताओं को पता चला है कि श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर चर्चों और पांच सितारा होटलों को निशाना बनाने वाले नौ में से एक आत्मघाती हमलावार ने 2017 में दो बार भारत का दौरा किया था। इस हमलावर का नाम मोहम्मद मुबारक अजान है। यह बात एक शीर्ष खुफिया अधिकारी ने बताई है।

विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका में हमले करने वाले दूसरे आत्मघाती की पहचान अजान के तौर पर हुई है। सुरक्षा एजेंसियों ने पाया है कि वह भारत आया था। पहले का नाम जाहरान हाशिम है जो नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) का नेता और इन हमलों का कथित मास्टरमाइंड भी था।
विज्ञापन


आशंका है कि अजान ने खुद को 21 अप्रैल को तीन चर्च में से किसी एक में उड़ा लिया था। श्रीलंका अधिकारियों ने अभी तक नौ आत्मघातियों के नामों का खुलासा नहीं किया है। भारतीय अधिकारियों ने अजान की भारत यात्रा को लेकर विवरण साझा करने से इनकार किया है। साथ ही यह भी नहीं बताया कि अपनी दो यात्राओं के दौरान वह किन लोगों के संपर्क में था और किन स्थानों पर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों देशों के जांच अधिकारियों का कहना है कि हाशिम 2017 में भारत आया था और कुछ महीनों तक यहीं रहा। इस दौरान उसकी गतिविधियों ने सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान आकर्षित किया। 21 अप्रैल को तीन चर्च और तीन लग्जरी होटलों पर हुए हमलों में 250 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें 11 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। वहीं 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

15 लोग जिनमें तीन आत्मघाती हमलावर भी थे उनकी मौत उस समय हुई जब श्रीलंका सुरक्षा बलों ने छापेमारी की। हमलों के शक में लगभग 100 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है। उसने एक वीडियो जारी किया है जिसमें हाशिम सात अन्य लोगों के साथ आईएस मुखिया अबु बकर अल-बगदादी के नाम की प्रतिज्ञा लेते हुए दिखाई दे रहा है।

भारतीय अधिकारी ने कहा कि हाशिम तमिलनाडु तौहीद जमात (टीएनटीजे) के साथ जुड़ा हुआ था। हालांकि इस संगठन का आतंकी गतिविधियों में कोई हाथ नहीं है। दूसरे अधिकारी ने कहा हाशिम ने टीएनटीजे से नाता तोड़कर एनटीजे की स्थापना की और श्रीलंका में इस्लाम के हिंसक रूप का प्रचार करना शुरू कर दिया। जांचकर्ता अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह आईएस के संपर्क में कब आया।

आईएसआईएस का दावा

इसी बीच इस्लामिक स्टेट ने दावा किया है कि उसके तीन आतंकियों ने खुद को उस समय उड़ा लिया जब अमपारा में पुलिस छापेमारी कर रही थी। यह तीनों ईस्टर पर हुए धमाकों में शामिल थे। चरमपंथियों की अमाक न्यूज एजेंसी ने इसे लेकर एक बयान जारी किया है। आईएस ने आत्मघातियों के नाम अबु हम्माद, अबु सूफ्यान और अबु  अल-काका बताए हैं। बयान में कहा गया है कि उन्होंने अपने स्वचालित हथियारों से गोलियां चलानी शुरू की थी और जब उनके गोला-बारूद खत्म हो गए तो उन्होंने खुद को विस्फोटक बेल्ट से उड़ा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed