फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sri Lanka crisis: India sent necessary medicines for medical aid

श्रीलंका संकट: चिकित्सीय सहायता के लिए भारत ने भेजीं जरूरी दवाएं, पड़ोसी देश ने कहा- धन्यवाद 

Wed, 06 Apr 2022 03:06 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 06 Apr 2022 03:06 PM IST
सार

आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका में स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं। इस बीच भारत ने श्रीलंका को जरूरी दवाएं भेजी हैं। जिसके बाद श्रीलंका की ओर भारत को मदद के लिए धन्यवाद कहा गया है। 

विज्ञापन
Sri Lanka crisis: India sent necessary medicines for medical aid
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे - फोटो : Google

विस्तार

श्रीलंका इन दिनों भारी आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। यहां महंगाई चरम पर पहुंच गई है और ऊर्जा से लेकर खाने-पीने व अन्य आवश्यक वस्तुओं तक का संकट खड़ा हो गया है। इस बीच जरूरी दवाओं की आपूर्ति भी खतरे में आ गई है और श्रीलंका में स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में पड़ोसी देश की मदद के लिए भारत ने श्रीलंका को जरूरी दवाएं भेजी हैं। 

विज्ञापन


इसके बाद श्रीलंका के नेशनल आई हॉस्पिटल के डायरेक्टर ने भारत को दवाएं उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि समय पर मदद मिलने से स्वास्थ्य सुविधाओं के कामकाज को सुनिश्चित किया जा सका। 
विज्ञापन


नेशनल आई हॉस्पिटल के डायरेक्टर दममिका ने बताया कि, देश में घोर आर्थिक संकट के बीच जरूरी दवाओं की उपलब्धता भी घट रही थी और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रही थीं। ऐसे में भारत ने हमारी बड़ी मदद की है। हमारी अधिकांश दवाएं भारत से ही आ रही हैं। इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed