{"_id":"650af2161ceee96d690795d4","slug":"spicejet-flight-returns-to-kolkata-after-take-off-as-cabin-crew-spot-crack-in-window-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"टला हादसा: स्पाइसजेट के विमान की खड़की पर दरार, बड़ा हादसा होते-होते टला; यहां पढ़ें पूरी घटना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टला हादसा: स्पाइसजेट के विमान की खड़की पर दरार, बड़ा हादसा होते-होते टला; यहां पढ़ें पूरी घटना
Wed, 20 Sep 2023 06:53 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Wed, 20 Sep 2023 06:53 PM IST
सार
स्पाइसजेट के विमान की खिड़की में दरार देखी गई। उड़ान भरने के बाद केबिन क्रू मेंबर की खिड़की पर पड़ी दरार पर नजर पड़ी। जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
स्पाइस जेट(प्रतिकात्मक)
- फोटो : social media
विस्तार
विमानन कंपनी स्पाइसजेट का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। स्पाइसजेट के एसजी-515 ने सुबह 6 बजकर 17 मिनट कोलकाता हवाई अड्डे से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। हवा में पहुंचते ही विमान के केबिन क्रू ने खिड़की पर दरार देखी, इसकी सूचना पायलट को दी गई। जिसके बाद जल्द से जल्द कोलकाता हवाई अड्डे के हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क साधा गया। संपर्क के बाद उतरने की अनुमति मांगी गई। एक अधिकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही यात्रियों में भगदड़ का माहौल बन गया। हालांकि विमान सुबह करीब 7.45 बजे सुरक्षित हवाई अड्डे पर उतर गया।
आपको बता दें विमान में 176 यात्रियों और चालक दल के 6 सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
आपको बता दें विमान में 176 यात्रियों और चालक दल के 6 सदस्य मौजूद थे।