फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SP Nagnath, BSP Sanpanath and Congress Kalia: Keshav

सपा नागनाथ, बसपा सांपनाथ और कांग्रेस कालिया नाग: केशव

Sun, 26 Feb 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर/देवरिया/कुशीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर/देवरिया/कुशीनगर Updated Sun, 26 Feb 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
 SP Nagnath, BSP Sanpanath and Congress  Kalia: Keshav
केशव प्रसाद मौर्य

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा सपा नागनाथ, बसपा सांपनाथ और कांग्रेस कालिया नाग है। चार चरणों के चुनाव के बाद परिदृश्य साफ हो गया है। भाजपा की सरकार बनना तय है। मौर्य ने मुख्यमंत्री पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वह देश के अब तक के सबसे ‘गप्पू’ मुख्यमंत्री हैं। कहते हैं कि हम 24 घंटे बिजली देते हैं, मगर वह कहां जाती है किसी को पता नहीं। 

विज्ञापन


केशव प्रसाद ने रविवार को देवरिया व कुशीनगर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया व गोरखपुर में प्रेसवार्ता की। मौर्य ने कहा, सपा की साइकिल पंक्चर हो चुकी है। बसपा का हाथी बेहोश पड़ा है और कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में इस बार खाता भी नहीं खुलने वाला।

विज्ञापन

जिनकी पत्नी तक सुरक्षित नहीं, वह जनता की सुरक्षा क्या करेंगे

 SP Nagnath, BSP Sanpanath and Congress  Kalia: Keshav

उन्होंने कहा कि जब सूबे में मुख्यमंत्री की पत्नी तक सुरक्षित नहीं हैं तो वह प्रदेश की जनता का सुरक्षा क्या करेंगे। कहा, यूपी में 11 मार्च को गुंडराज खत्म हो जाएगा। सरकार डिंपल यादव सहित सभी महिलाओं की सुरक्षा का इंतजाम करेगी। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सत्ता में आई तो पुलिस आजम खान की भैंस नहीं, गुंडो को ढूंढेगी। मौर्य ने कहा कि 15 वर्षो में सपा और बसपा की सरकारों ने प्रदेश को लूट और भ्रष्टाचार का कारखाना बना दिया। इस सरकार में भ्रष्टाचार की खदाने चलती हैं। भर्तियों मे रिश्वत के बोलबाले से नौजवानों को रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है।

केंद्र में 12 लाख  करोड़ के घोटालों के महारथी कांग्रेस के राहुल और अखिलेश साथ-साथ चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही किसानों का  कर्ज माफ कर दिया जाएगा। नौकरियों से साक्षात्कार समाप्त कर दिया जाएगा। गांवों को 24 घंटे बिजली मिलेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed