{"_id":"5e2eea8e8ebc3e4b02584abc","slug":"sonia-gandhi-sought-written-undertaking-from-uddhav-thackeray-ashok-chavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए उद्धव को लिखित में देना पड़ा था सोनिया गांधी को आश्वासन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए उद्धव को लिखित में देना पड़ा था सोनिया गांधी को आश्वासन
Mon, 27 Jan 2020 07:20 PM IST
अमित कुमार
पीटीआई, औरंगाबाद
पीटीआई, औरंगाबाद
Published by: अमित कुमार
Updated Mon, 27 Jan 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
ashok chavan
- फोटो : ashok chavan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को कांग्रेस को लिखित आश्वासन देना पड़ा था। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन
अशोक चव्हाण ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शिव सेना से लिखित में यह आश्वासन मांगा था कि महाराष्ट्र में सरकार संविधान के दायरे में काम करेगी। उद्धव सरकार में लोक निर्माण मंत्री ने रविवार को नांदेड़ में एक सभा के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए थे कि राज्य सरकार हर हाल में संविधान के दायरे में काम करेगी। अशोक चव्हाण ने कहा कि सोनिया गांधी ने बताया कि हमें शिव सेना से पहले यह लिखित में लेना होगा कि सरकार को संविधान के दायरे में काम करना चाहिए। साथ ही संविधान की प्रस्तावना का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। हमसे कहा गया कि हम यह उद्धव ठाकरे को बता दें।
विज्ञापन
अशोक चव्हाण ने कहा कि सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को यह भी बताया था कि अगर सरकार उम्मीद के मुताबिक काम नहीं करती है तो कांग्रेस को उससे अलग हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'हमने यह बात ठाकरे के बता दी थी। वह इससे सहमत थे और हमने सरकार बनाई।'
फडणवीस का तंज :
अशोक चव्हाण के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिवसेना को महाराष्ट्र विकास आघाडी सरकार बनाने से पहले किए गए 'करारों' को स्पष्ट करना चाहिए। फडणवीस ने कहा, 'गठबंधन में शामिल दलों को अगर विश्वास (शिवसेना पर) नहीं है तो शिवसेना सरकार में क्यों है?'