फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi Says Vande Mataram on Her Birthday When Asked for Message to the Nation

Sonia Gandhi: पत्रकारों ने सोनिया गांधी से पूछा जन्मदिन पर उनका संदेश, जानिए जवाब में क्या बोलीं वरिष्ठ नेता

Tue, 09 Dec 2025 05:52 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 09 Dec 2025 05:52 PM IST
सार

दिल्ली में जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से पत्रकरों ने सवाल कि आज जन्मदिन पर क्या कोई संदेश देना चाहेगी। इसपर उन्होंने क्या कहा जानिए इस खबर पर...

विज्ञापन
Sonia Gandhi Says Vande Mataram on Her Birthday When Asked for Message to the Nation
सोनिया गांधी - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने सोमवार को अपने जन्मदिन पर देश के लिए एक संक्षिप्त लेकिन प्रभावी संदेश दिया। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह देश को कुछ कहना चाहेंगी, तो सोनिया गांधी ने मुस्कुराते हुए सिर्फ दो शब्द कहे वंदे मातरम।

विज्ञापन


उनका यह छोटा सा जवाब तुरंत सुर्खियों में आ गया, खासकर इसलिए क्योंकि संसद में वंदे मातरम को लेकर इन दिनों राजनीतिक बहस तेज है। सोनिया गांधी का यह बयान ऐसे समय आया है जब राष्ट्रीय गीत पर चर्चा के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं।
विज्ञापन

 

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर जश्न, INDIA गठबंधन नेताओं ने दी बधाई
संसद परिसर में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर INDIA गठबंधन के कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनका अभिवादन किया। नेताओं ने उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की। तस्वीरों में अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने भी दी बधाई
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखा "कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन, सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। पिछड़े लोगों के अधिकारों की पक्की समर्थक, वह हमेशा से ही एक मिसाल रही हैं, उन्होंने हर चुनौती का सामना हिम्मत, ताकत, त्याग और बिना किसी स्वार्थ के समर्पण के साथ किया है।"


एआईसीसी के जनरल सेक्रेटरी के सी वेणुगोपाल ने लिखा, "पिछले 3 दशकों में, सार्वजनिक जीवन में उनकी भूमिका प्रेरणा देने वाली रही है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के कार्यकाल में यूपीए अध्यक्ष के तौर पर, उन्होंने एक वेलफेयर एजेंडा को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई, जिससे भारत का सोशल सिक्योरिटी नेट बढ़ा और एक दशक के अंदर 23 करोड़ से ज़्यादा भारतीय गरीबी से बाहर निकले।"

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा, "कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई। उनका जीवन त्याग, एक निस्वार्थ सार्वजनिक यात्रा और सेक्युलरिज़्म और संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने के पक्के इरादे को दिखाता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed