{"_id":"5d8222ed8ebc3e93a170ba6e","slug":"sonia-gandhi-s-reaction-on-kashmir-is-same-as-jawaharlal-nehru-s-on-hyderabad-says-ram-madhav","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैसा विरोध हैदराबाद विलय पर नेहरू का था वैसा ही कश्मीर पर सोनिया का है : राम माधव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जैसा विरोध हैदराबाद विलय पर नेहरू का था वैसा ही कश्मीर पर सोनिया का है : राम माधव
Wed, 18 Sep 2019 06:35 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 18 Sep 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
भाजपा महासचिव राम माधव (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के महासचिव राम माधव ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट में लिखा कि सोनिया गांधी कश्मीर में पुलिस की कार्रवाई पर जिस तरह से विरोध जता रही हैं, यह बिल्कुल वैसा ही है जैसा हैदराबाद के विलय के वक्त तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने किया था।
विज्ञापन
भाजपा महासचिव ने आगे कहा कि साल 1948 में तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने हैदराबाद के भारत में विलय के लिए पुलिस ने कार्रवाई की थी। लेकिन, तब जवाहरलाल नेहरू ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया था। आज कश्मीर के मामले में सोनिया गांधी भी वैसा ही व्यवहार कर रही हैं।'
विज्ञापन
बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले की निंदा की थी। हालांकि, कांग्रेस के ही कई नेता भाजपा सरकार के इस फैसले के पक्ष में भी खड़े हुए थे। राम माधव का यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एन उत्तम रेड्डी ने हैदराबाद विलय में नेहरू और सरदार की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया था।
विज्ञापन