फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   soni chaurasia completed 50 hour of dancing

बनारस की बेटी बनाने जा रही वर्ल्ड रिकॉर्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई

Thu, 07 Apr 2016 05:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 07 Apr 2016 05:05 AM IST
सार

  • विश्व रिकॉर्ड के सफर में सोनी के पचास घंटे पूरे
  • दूसरे दिन हौसलाअफजाई करने पहुंचीं छात्राएं
  • 124 घंटे लगातार कथक नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड का है सपना

विज्ञापन
soni chaurasia completed 50 hour of dancing
सोनी चौरसिया - फोटो : amar ujala bureau

विस्तार

लगातार 124 घंटे कथक कर विश्व कीर्तिमान बनाने का सपना लेकर मंच पर उतरी सोनी चौरसिया ने बुधवार रात आठ बजे तक अपने इस सफर के 50 घंटे पूरे कर लिए। बाईपास स्थित माउंट लिट्रा स्कूल में चल रहे कार्यक्रम में बुधवार को आर्य महिला पीजी कॉलेज की छात्राओं के साथ ही शहर के विभिन्न जगहों से पहुंचे लोगों ने उसका उत्साह बढ़ाया, हौसलाअफजाई की। रात आठ बजे तक सोनी ने अपने ब्रेक के रिजर्व समय में से 45 मिनट बचाए रखा था।
विज्ञापन


कथक में त्रिचुर की हेमलता कमंडलू का 123 घंटे 15 मिनट लगातार नृत्य का विश्व रिकॉर्ड है। इसे तोड़ने के संकल्प के साथ शहर के बीबी हटिया निवासी कथक नृत्यांगना सोनी चार अप्रैल की शाम छह बजे से अपने अभियान पर है। ठुमरी, टुकड़ा तिहाई के साथ अलग-अलग भजनों पर नृत्य प्रस्तुत कर रही सोनी 50 घंटे बाद भी पूरी तरह तरोताजा और उत्साह से भरपूर नजर आईं।
विज्ञापन


मंच पर बेहतरीन प्रस्तुति करती सोनी का हौसला बढ़ाने के लिए प्रशंसक भी पहुंचते रहे। देर शाम तक प्रशंसकों के आने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। नौ अप्रैल को रात नौ बजे सोनी का यह अभियान पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के नियमानुसार चार घंटे नृत्य के बाद सोनी को 20 मिनट का ब्रेक लेना है लेकिन कभी दस मिनट तो कभी पंद्रह मिनट का ब्रेक लेकर वह अपना समय बचा रही है। शाम सात बजे तक उसने अपने पास 45 मिनट बचा रखा है। इस बीच डॉ. नीरज खन्ना के निर्देशन में चिकित्सक उसके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।

भोर में लिया 40 मिनट का ब्रेक

soni chaurasia completed 50 hour of dancing
सोनी चौरसिया - फोटो : amar ujala bureau
विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए लगातार नृत्य कर रही सोनी चौरसिया ने बुधवार सुबह 4:40 बजे पूरे 40 मिनट का ब्रेक लिया। सोनी के प्रशिक्षक राजेश डोगरा ने बताया कि इस ब्रेक के बाद 5:20 बजे से 9:20 बजे तक चार घंटे नृत्य के बाद 20 मिनट के बजाय उसने केवल दस मिनट ही आराम किया। इस समय तक उसने अपना 35 मिनट बचा लिया।

9:30 बजे से 1:30 बजे तक चार घंटे के सफर के बाद भी सोनी ने 20 में से केवल 15 मिनट ब्रेक लेकर बचे समय में पांच मिनट और जोड़ा। इसके बाद दोपहर 1:45 बजे से 5:45 बजे तक चार घंटे के नृत्य में 15 मिनट का आराम किया। शाम 6 बजे तक उसके पास बचा समय 45 मिनट हो गया।

हर चार घंटे पर नारियल पानी
सोनी चौरसिया की टीम से जुड़े लोग उसकी सेहत का पूरा ख्याल रख रहे हैं। पहले सफर में किसी तरह चूक होने के बाद वह कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। राजेश डोगरा ने बताया कि चार घंटे के अंतराल के बाद सोनी को नारियल पानी सहित अन्य जरूरी पेय पदार्थ दिया जा रहा है। इसके साथ ही शहद, पतली खिचड़ी, लहसून, शतावरी, अश्वगंधा और मूलेठी चूर्ण तीनों मिलाकर एक चम्मच पानी के साथ दिया जा रहा है। हर अंतराल पर उसका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने भेजा शुभकामना संदेश
लगातार 124 घंटे नृत्य कर विश्व कीर्तिमान बनाने के सपने को साकार करने में जुटी सोनी चौरसिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामना दी है। नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय से भेजे गए शुभकामना संदेश को लेकर बुधवार को पीएम संसदीय कार्यालय के प्रभारी शिवशरण पाठक और भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा पहुंचे। सोनी के परिवारीजनों को पत्र भेंट किया। अपने पत्र में पीएम मोदी ने सफलता की शुभकामना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed