फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smriti Irani also insulted president, Adhir Ranjan writes to speaker

Adhir v/s Irani: 'स्मृति ईरानी ने भद्दे ढंग से लिया राष्ट्रपति का नाम', अधीर रंजन का स्पीकर को पत्र

Sat, 30 Jul 2022 09:51 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 30 Jul 2022 09:51 AM IST
सार

चौधरी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी  ने सदन में अपने संबोधन के दौरान चिल्लाते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम लिया था। उन्होंने 'मैडम' या 'श्रीमती' शब्दों को राष्ट्रपति के नाम के साथ इस्तेमाल नहीं किया।

विज्ञापन
Smriti Irani also insulted president,  Adhir Ranjan writes to speaker
अधीर रंजन v/s स्मृति ईरानी, वार-पलटवार - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान को लेकर अब कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता स्मृति ईरानी पर पलटवार किया है। चौधरी ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर शिकायत की कि ईरानी ने लोकसभा में भद्दे ढंग से राष्ट्रपति का नाम लिया था। कांग्रेस नेता ने स्पीकर से मांग की कि ईरानी पर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

चौधरी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री ईरानी ने सदन में अपने संबोधन के दौरान चिल्लाते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम लिया था। उन्होंने 'मैडम' या 'श्रीमती' शब्दों को राष्ट्रपति के नाम के साथ इस्तेमाल नहीं किया। यह देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान मुर्मू को नीचा दिखाने जैसा है। 
विज्ञापन


सदन की कार्रवाई से निकालें शब्द
स्पीकर को लिखे पत्र में चौधरी ने कहा, 'मैं यह भी बताना चाहूंगा कि जिस तरह से श्रीमती स्मृति ईरानी सदन में माननीय राष्ट्रपति महोदया का नाम ले रही थीं, वह उचित नहीं था। वह माननीय राष्ट्रपति या मैडम या श्रीमती जैसे आदरसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए बगैर बार-बार 'द्रौपदी मुर्मू' चिल्ला रही थीं। यह माननीय राष्ट्रपति के पद के स्तर को कम करने जैसा है। इसलिए, मैं मांग करता हूं कि श्रीमती स्मृति ईरानी के उन शब्दों को सदन की कार्यवाही के रिकॉर्ड से निकाल दिया जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पर लगाया राजनीति का आरोप
चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अनावश्यक रूप से खुद को ऊपर दिखाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम को लेकर राजनीति करनी चाही। ईरानी ने मामले में बेहद अनुचित व्यवहार किया है। सोनिया गांधी को मौखिक और शारीरिक रूप से निशाना बनाने के साथ इस मामले में सदन में जैसा माहौल बनाया गया वैसा संसदीय इतिहास में कभी नहीं हुआ। चौधरी ने लिखा, 'महामहिम राष्ट्रपति के बारे में गैरजरूरी और अनावश्यक संसदीय गतिरोध के कारण मैं आपको यह पत्र लिख रहा हूं। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति मेरे मन में बेहद सम्मान है। मुझे खेद है कि यह सारा विवाद सिर्फ मेरे जुबान फिसलने के कारण आरंभ हुआ। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मेरी मातृभाषा बांग्ला है और मैं हिंदी के प्रति बहुत सहज नहीं हूं। यह दुखद है कि महामहिम राष्ट्रपति का नाम सत्तारूढ़ दल ने सस्ती लोकप्रियता और राजनीतिक रूप से दूसरों पर हावी होने के लिए घसीटा।

सोनिया गांधी से दुर्व्यवहार का भी जिक्र
अधीर रंजन ने पत्र में सोनिया गांधी के साथ किए गए बर्ताव का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि मेरी टिप्पणी पर अनावश्यक रूप से सोनिया गांधी जी का नाम घसीटा गया। उन्होंने कहा कि सदन के भीतर कार्यवाही के बाद जिस तरह एक वरिष्ठ सांसद और कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बर्ताव किया गया संसद की गरिमा को गिराता है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और सत्तारूढ़ भाजपा का व्यवहार संसदीय परंपराओं के अनुरूप नहीं है।


मुझसे चूकवश गलत शब्द निकला था : चौधरी
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी पत्र भेजकर माफी मांगी है। उन्होंने अपने पत्र स्पष्ट किया है कि वे बंगाली हैं और चूक वश उनसे गलत शब्द निकल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed