फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   six thousand Indian companies data hack by Hackers

6 हजार भारतीय कंपनियों के डाटा में हैकरों ने लगाई सेंध, जानकारी बेचने के लिए दिया विज्ञापन

Wed, 04 Oct 2017 05:35 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Oct 2017 05:35 AM IST
विज्ञापन
six thousand Indian companies data hack by Hackers

 6,000 भारतीय कंपनियों के डाटा में सेंध लगाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं हैकर ने इस डाटा को बेचने की कवायद भी शुरू कर दी है। यह खुलासा सेक्राइट साइबर इंटेलिजेंस लैब्स ने सेक्ट्री इन्फो सर्विसेज के साथ मिलकर किया है।

विज्ञापन


उसके मुताबिक देश की 6,000 से ज्यादा कंपनियों का डाटा डार्कनेट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसमें निजी कंपनियों के अलावा सरकारी कंपनियों का डाटा भी शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंस्टाग्राम हुआ हैक, चोरी हुए सेलिब्रिटीज के पर्सनल डाटा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हैकरों ने डाटा की बिक्री के लिए बाकायदा डार्कनेट पर विज्ञापन भी दिया है। हैकरों ने सूचना बेचने के लिए 15 बिटकॉइन की कीमत रखी है। साथ ही रकम देने पर इन संस्थाओं के नेटवर्क को बंद करने की धमकी दी है।


सेक्राइट ने भारत और एशिया पसिफिक नेटवर्क इन्फॉरमेशन सेंटर से संपर्क कर इस डाटा लीक के बारे में जानकारी दी है और पासवर्ड बदलने समेत अन्य सुरक्षा उपाय करने की सलाह दी है। 

ये भी पढ़ें- अकाउंट हैक कर ऑनलाइन शॉपिंग कर बेचता था OLX पर, इस इंजीनियर ने किया लाखों का फ्रॉड

विज्ञापन देखने पर सेक्राइट की टीम ने एक खरीदार बनकर हैकरों से संपर्क किया, जिसके बाद हैंकरों ने हैक किए गए ईमेल का सैंपल उन्हें भेजा। इसके बाद कंपनी ने भारत सरकार को अलर्ट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed