Tamil Nadu: श्रीलंका की नौसेना ने छह भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, तमिलनाडु में शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन
श्रीलंका द्वारा गिरफ्तार किए गए मछुआरों की रिहाई की मांग को लेकर स्थानीय मछुआरे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध कर रहे मछुआरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा करते हुए मांग की है कि पड़ोसी देश गिरफ्तार किए गए मछुआरों और सभी जब्त नौकाओं को रिहा करे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका के जलक्षेत्र में कथित रूप से अवैध शिकार के आरोप में छह भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है। श्रीलंकाई नौसेना ने रविवार तड़के छह भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि कई अन्य मछुआरे गिरफ्तारी में बचने में कामयाब रहे। गौरतलब है कि बीते महीने में भी कई भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी की गई थी। मछुआरों के नेता पी सेसुराजा ने इसके बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शनिवार की रात यहां से कई मछुआरे मछली पकड़ने वाली नौकाओं में मछली पकड़ने के लिए निकले थे। जब वे मन्नार की खाड़ी के करीब मछली पकड़ रहे थे, तभी उन्हें श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ लिया।
श्रीलंका द्वारा गिरफ्तार किए गए मछुआरों की रिहाई की मांग को लेकर स्थानीय मछुआरे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध कर रहे मछुआरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा करते हुए मांग की है कि पड़ोसी देश मछुआरों और सभी जब्त नौकाओं को रिहा करे। वहीं रामनाथपुरम के लोकसभा सांसद के नवस कानी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से गिरफ्तार मछुआरों की तत्काल रिहाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
पिछले महीने भी हुई थी गिरफ्तारी
गौरतलब है कि इस तरह की ये कोई पहली घटना नहीं है। अक्सर भारतीय मछुआरे मछली पकड़ते-पकड़ते श्रीलंका की सीमा में चले जाते हैं, जिसके बाद श्रीलंकाई नौसेना कार्रवाई करती है। बीते महीने में भी इसी तरह दो बार करीब 18 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया था।
पिछले महीने में 11 जुलाई और तीन जुलाई को क्रमश: छह और 12 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था। 11 जुलाई को गिरफ्तार किए गए छह मछुआरों को कांकेसंथुराई बंदरगाह लाया गया और जाफना में मत्स्य पालन निरीक्षणालय को सौंप दिया गया था। इससे पहले 3 जुलाई को श्रीलंकाई नौसेना ने देश के जल क्षेत्र में कथित रूप से अवैध शिकार करने के आरोप में कम से कम 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था।