{"_id":"6a071940ccf8bbd3aa001c27","slug":"six-dead-nine-injured-after-tractor-falls-off-bridge-in-koppal-karnataka-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में भीषण हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, छह लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक में भीषण हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, छह लोगों की मौत
Fri, 15 May 2026 06:32 PM IST
Rahul Kumar
पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: Rahul Kumar
Updated Fri, 15 May 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
कर्नाटक के कोप्पल जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। हादसा तुंगभद्रा पुल पर हुआ, जो मुनीराबाद पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
विज्ञापन
ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर को टक्कर मारी
बल्लारी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) डॉ. पीएस हर्षा ने बताया कि कुडलिगी के पास के गांवों से लगभग 19 लोग एक ट्रैक्टर में सवार होकर मुनिराबाद स्थित हुलिगेम्मा देवी मंदिर जा रहे थे। होस्पेत-मुनिराबाद सीमा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा के दौरान, एक बड़े ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन खाई में गिर गया। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी चालक की विस्तृत चिकित्सा जांच और सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
#WATCH | Koppal | Inspector General of Police (IGP) for the Ballari Range, Dr P.S. Harsha says, "Around 19 people from villages near Kudligi were travelling in a tractor, heading to the Huligemma Devi Temple in Munirabad as pilgrims. While travelling on the National Highway near… pic.twitter.com/IRW7YJyegB
— ANI (@ANI) May 15, 2026
विज्ञापन
ट्रैक्टर में सवार होकर हुलिगे मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु
इससे पहले हादसे के तत्काल बाद मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार, एक ट्रैक्टर में करीब 15 लोग सवार होकर हुलिगे मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान पुल के पास कथित तौर पर एक तेज़ रफ्तार लॉरी ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा।
छह लोगों की मौके पर ही मौत
कोप्पल के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुरुआती जांच में लॉरी की टक्कर के कारण हादसा होने की बात सामने आई है। दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।