फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sikkim A large part of a building located in Mangan collapsed due to incessant rains

बारिश बनी आफत, सिक्किम में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, देखें वीडियो

Sun, 12 Jul 2020 10:51 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगन Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 12 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sikkim A large part of a building located in Mangan collapsed due to incessant rains
चार मंजिला इमारत का एक बड़ा हिस्सा ढहा - फोटो : ANI

देश के अलग-अलग हिस्सों में सावन इस बार ऐसा झूमकर बरसा है कि बारिश ने लोगों के लिए मुसीबतें खड़ी कर दी हैं। लगातार हो रही बारिश से उफनाई नदियां अपने तटों को तोड़ने पर आमादा हैं। महाराष्ट्र, यूपी और बिहार से लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों तक बारिश ने लोगों के लिए संकट की स्थिति पैदा कर दी है। असम में ब्रह्मपुत्र खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं कई राज्यों में बारिश और भूस्खलन की दोहरी मार पड़ी है।

विज्ञापन


सिक्किम में हो रही लगातार बारिश की वजह से रविवार को एक घर का बड़ा हिस्सा भरभराकर कर गिर गया। पहाड़ी इलाके के लोगों में लगातार हो रही बारिश ने दहशत पैदा कर दिया है। आज जिस तरीके से सिक्किम के मंगन में स्थित एक चार मंजिला इमारत का एक बड़ा हिस्सा ढहा है, उसे देख करअब लगने लगा है कि लगातार हो रही बारिश अब आसमान से आफत के रूप में गिरने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले पांच दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन


बारिश के साथ-साथ इन दिनों भूकंप के झटकों ने भी लोगों के भीतर डर पैदा कर दिया है। बार-बार आने वाले मध्यम तीव्रता के भूकंप लोगों को डरा रहे हैं तो दूसरी ओर बारिश और बाढ़ की स्थिति देश के अलग-अलग हिस्सों में भयानक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed