Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Siddaramaiah writes to Stalin, requests Shivakumar to attend anti-delimitation meeting in Chennai

Delimitation: सिद्धारमैया ने स्टालिन को पत्र लिखकर परिसीमन के मुद्दे पर दिया समर्थन, शिवकुमार से किया ये आग्रह

Thu, 13 Mar 2025 07:16 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 13 Mar 2025 07:16 PM IST
सार

Delimitation: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के खिलाफ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के नेतृत्व वाले विपक्ष को समर्थन दिया और उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से इस मुद्दे पर चर्चा के लिए 22 मार्च को चेन्नई में होने वाली बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया।  

विज्ञापन
Siddaramaiah writes to Stalin, requests Shivakumar to attend anti-delimitation meeting in Chennai
सिद्धारमैया, सीएम, कर्नाटक - फोटो : एक्स/सिद्धारमैया

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को प्रस्तावित संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन की प्रक्रिया के खिलाफ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले विपक्ष को समर्थन दिया। उन्होंने उप मुख्यमंत्री डी.के.शिवकुमार से इस मुद्दे पर चर्चा के लिए चेन्नई में होने वाली बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया। 

विज्ञापन


हालांकि, सिद्धारमैया ने आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन को लिखे पत्र में कहा, मैं इस बैठक में भाग लेना चाहता हूं, लेकिन पहले से तय कार्यक्रमों के कारण मैं इसमें शामिल नहीं हो पा रहा हूं। उन्होंने यह भी कहा, मुझे आपका सात मार्च का पत्र मिला है, जिसमें राज्य की स्वायत्तता से जुड़े उन महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए हैं, जिनका हमारे लोकतंत्र के सिद्धांतों पर गंभीर असर पड़ सकता है। खासतौर पर जनसंख्या मानकों के आधार पर संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन का मुद्दा है, जिस पर समान विचार वाले राज्यों को विस्तार से चर्चा करनी चाहिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Karnataka: अभिनेत्री रान्या राव के सोना तस्करी मामले में CID जांच वापस, कर्नाटक की कांग्रेस सरकार का आदेश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

  
मुख्यमंत्री ने 22 मार्च को होने वाली बैठक को लेकर कहा, मैंने उप मुख्यमंत्री डी.के.शिवकुमार से इस चर्चा में शामिल होने का अनुरोध किया है।तमिलनाडु के वन मंत्री के. पोनमुड़ी और राज्यसभा सांसद मोहम्मद अब्दुल्ला इस्माइल ने बुधवार को सिद्धारमैया से उनके आवास कावेरी में मुलाकात की और केंद्र सरकार की कथित लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ दक्षिण भारत में चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर चर्चा की। 

मुख्यमंत्री ने द्रमुक प्रतिनिधइयों के साथ बैठक के दौरान केद्र की लोकतंत्र और संघवाद को कमजोर करने के कथित प्रयासों की निंदा की। द्रमुक विभिन्न दलों के नेताओं से परिसीमन के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए संपर्क कर रहा है, जिसमें एनडीए के नेता चंद्रबाबू नायडू भी शामिल हैं। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed