फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka government withdraws CID probe into actress Ranya Rao gold smuggling case

Karnataka: अभिनेत्री रान्या राव के सोना तस्करी मामले में CID जांच वापस, कर्नाटक की कांग्रेस सरकार का आदेश जारी

Thu, 13 Mar 2025 01:30 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 13 Mar 2025 01:30 AM IST
सार

कर्नाटक सरकार ने सीआईडी जांच वापस लेने का आदेश सोमवार रात को जारी किया। आदेश में कहा गया है कि अतिरिक्त मुख्य सचिव गौरव गुप्ता पहले से ही मामले में रान्या के सौतेले पिता, डीजीपी रैंक के अधिकारी के रामचंद्र राव की संभावित भूमिका की जांच कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Karnataka government withdraws CID probe into actress Ranya Rao gold smuggling case
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Meta AI

विस्तार

कर्नाटक सरकार ने बुधवार को कन्नड अभिनेत्री रान्या राव के सोने की तस्करी मामले में आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) को जांच करने का अपना आदेश वापस ले लिया। यह मामला बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई संभावित चूक और कर्तव्य में लापरवाही से जुड़ा है। 

विज्ञापन


सीआईडी जांच का आदेश सोमवार रात को जारी किया गया। सीआईडी जांच वापस लेने के बाद, सरकार ने आदेश में कहा है कि अतिरिक्त मुख्य सचिव गौरव गुप्ता पहले से ही मामले में रान्या के सौतेले पिता, डीजीपी रैंक के अधिकारी के रामचंद्र राव की संभावित भूमिका की जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन


रान्या की संलिप्तता के तथ्यों पर केंद्रित होगी गुप्ता की जांच
रामचंद्र राव वर्तमान में कर्नाटक राज्य पुलिस आवास एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव गुप्ता की जांच मुख्य रूप से प्रोटोकॉल से संबंधित सुविधाओं के दुरुपयोग और रान्या की संलिप्तता के तथ्यों और परिस्थितियों पर केंद्रित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: BJP: 'सिद्धारमैया के दरवाजे तक पहुंचा सोना तस्करी का केस', भाजपा ने सीएम के साथ रान्या राव की तस्वीर साझा की

होली तक टली जमानत याचिका पर सुनवाई
सोना तस्करी मामले में कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव की जमानत याचिका पर सुनवाई 14 मार्च तक स्थगित कर दी गई है। बंगलूरू की आर्थिक अपराध अदालत में रान्या की याचिका टल गई है। याचिका पर आदेश 14 मार्च तक सुरक्षित रखा गया।


14 दिन की न्यायिक हिरासत में रान्या
सोना तस्करी मामले में कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। हिरासत में उसने पूछताछ की जा रही है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बताया है कि रान्या राव ने साल 2024 के नवंबर और दिसंबर में दो बार सोना खरीदा। इसके बाद उन्होंने कस्टम डिपार्टमेंट से बताया कि वह स्विटजरलैंड के जेनेवा जा रही हैं लेकिन, उनकी यात्राओं के ब्यौरे से पता चला कि उन्होंने भारत का सफर किया।

ये भी पढ़ें: रान्या राव को राहत नहीं, अभिनेत्री की जमानत याचिका पर सुनवाई 14 मार्च तक टली

रान्या से 12.56 करोड़ की सोने की छड़ें की गई थीं जब्त
बता दें कि हाल ही में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रान्या से 12.56 करोड़ रुपये की सोने की छड़ें जब्त की गई थीं, जिसके बाद उनके आवास पर तलाशी ली गई। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान 2.06 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये की भारतीय मुद्रा भी बरामद की गई।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed