फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Siddaramaiah was meant to applaud achievements of Narendra Swamy but ended up praising Modi

जब बोलते-बोलते नरेंद्र मोदी की तारीफ कर बैठे सिद्धारमैया, फिर बोले- सॉरी-सॉरी

Tue, 08 May 2018 03:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 May 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
Siddaramaiah was meant to applaud achievements of Narendra Swamy but ended up praising Modi
सिद्धारमैया

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी-अपनी जान फूंक रहे हैं ताकि सत्ता पर काबिज हो सकें। इसके लिए दोनों ही एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यरोप लगाते रहते हैं। मगर इसी बीच एक ऐसी घटना हुई जिसे पढ़कर आपको यकीन नहीं होगा। दरअसल अनजाने में कर्नाटक के मुख्यमंत्री पीएम मोदी की तारीफ कर बैठे। इससे यह साबित होता है कि उनके दिलो-दिमाग पर किस कदर मोदी छाए हुए हैं। 

विज्ञापन


हुआ यूं कि सिद्धारमैया अपनी पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र स्वामी के पक्ष में वोट मांगने के लिए एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान वह स्वामी द्वारा किए गए कार्यों की तारीफ कर रहे थे कि तभी उनकी जुबान फिसल गई और गलती से उन्होंने मोदी का नाम ले लिया। मुख्यमंत्री ने कहा- सभी गांवों में सड़कों का काम, पीने का पानी, घर निर्माण सबकुछ नरेंद्र मोदी और हमारी वजह से हुआ है। इसके तुरंत बाद उन्हें स्वामी ने टोका जो यह सुनकर अवाक् रह गए थे।
विज्ञापन


अपनी गलती का अहसास होने पर मुख्यमंत्री ने सही करते हुए कहा, 'सॉरी-सॉरी। नरेंद्र स्वामी। महत्वपूर्ण शब्द नरेंद्र है।' परिस्थिति को संभालते हुए उन्होंने कहा कि स्वामी यहां पर मौजूद हैं। मोदी गुजरात में हैं। नरेंद्र मोदी काल्पनिक है जबकि नरेंद्र स्वामी सच्चाई। रैली में आए लोग भी मुख्यमंत्री का बयान सुनकर चौंक गए थे। सिद्धारमैया के साथ बैठे नेता भी उनका बयान सुनकर मुस्कुरा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे यह पहली बार नहीं है जब किसी नेता की जुबान फिसली हो। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ मार्च में इस तरह की घटना हो चुकी है। उन्होंने एक चुनावी रैली के दौरान कहा था कि येदियुरप्पा की सरकार अबतक की सबसे भ्रष्ट सरकार रही है। वह हमला बोलना तो सिद्धारमैया सरकार पर चाहते थे पर अनजाने में अपने ही मुख्यमंत्री उम्मीदवार को कह बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed