फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shivsena bids through mouthpiece Saamana BJP is using Governor as curry leaf

मुखपत्र सामना के जरिये बोली शिवसेना- भाजपा राज्यपाल को कढ़ी पत्ते की तरह कर रही इस्तेमाल

Wed, 24 Feb 2021 08:01 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रियंका तिवारी Updated Wed, 24 Feb 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
Shivsena bids through mouthpiece Saamana BJP is using Governor as curry leaf
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। दरअसल, पार्टी ने भाजपा पर पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार को गिराने का आरोप लगाया है। इसे लेकर संपादकीय में लिखा गया है कि पुडुचेरी में उप राज्यपाल रहीं किरण बेदी ने नारायणसामी सरकार को ठीक से काम नहीं करने दिया।

विज्ञापन


मुखपत्र में लिखा गया कि भाजपा ने एक छोटा राज्य भी कांग्रेस के हाथ से खींच लिया। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा अब मार्च-अप्रैल में महाराष्ट्र में 'ऑपरेशन लोटस' की शुरुआत करेगी।
विज्ञापन


शिवसेना की तरफ से सामना में लिखा गया, 'मध्यप्रदेश की सरकार गिराई, तब भी ‘अगला वार महाराष्ट्र पर’ की घोषणा की गई थी। उसके बाद ‘बिहार का परिणाम आने दो, फिर देखो महाराष्ट्र में कैसे परिवर्तन लाते हैं’, जैसी बातें की गई। अब पुडुचेरी की बात शुरू है, लेकिन जैसे ‘दिल्ली बहुत दूर है’ उसी प्रकार ‘महाराष्ट्र तो बहुत ही दूर है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना ने आगे लिखा, ‘सरकार को समर्थन देने वाले विधायकों को तोड़ने के लिए ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का इस्तेमाल किया गया। ऐसा आरोप कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने लगाया है। महाराष्ट्र में भी यही शुरू होने के पीछे पुडुचेरी में जो कुछ हुआ, उस पर विश्वास रखना ही होगा।'

मुखपत्र में लिखा गया है कि ‘महाराष्ट्र में शिवसेना है, इसलिए कोई अनावश्यक उठा-पटक के चक्कर में न पड़ें। पुडुचेरी में सरकार गिराने के लिए जो खटपट और भागदौड़ की गई, वह सारा प्रयोग महाराष्ट्र में किया जा चुका है।’

शिवसेना ने लिखा, राज्यपाल महाराष्ट्र के हों या पुडुचेरी के, उन्हें दिल्ली का आदेश मानते हुए ही उठापटक करनी पड़ती है। राज्यपाल का इस्तेमाल कढ़ी पत्ते जैसा (काम निकल जाने के बाद बाहर कर देना) किया जाता है। किरण बेदी को भी उपयोग करके फेंक दिया गया। महाराष्ट्र में छौंक लगाने वाले ‘भाजीपालों’ को यह बात समझ लेनी चाहिए।


उल्लेखनीय है कि पिछले काफी दिनों से पुडुचेरी में राजनीतिक संकट जारी है। केंद्र सरकार ने बुधवार को पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन लगा दिया। बीते दिनों कांग्रेस की सरकार गिर जाने के बाद केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के फैसले को मंजूरी दे दी। इस हफ्ते की शुरुआत में विश्वास मत हासिल न कर पाने के कारण कांग्रेस की नारायणसामी सरकार गिर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed