सरकारी नौकरियों में लड़कियों को मिलेगा 33 फीसदी आरक्षणः शिवराज चौहान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के शुभारंभ के मौके पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्टूडेंट्स को बहुत खास तोहफा दिया। शिवराज ने शिक्षा और रोजगार को लेकर आज कई बड़े ऐलान किए, जिसमें लड़कियों का विशेष तौर पर ध्यान रखा गया है। इस मौके पर शिवराज ने लड़कियों को टीचर बनने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें आरक्षण मिलेगा।
बेटियों को 33 प्रतिशत आरक्षण
इस दौरान सीएम शिवराज सिंह ने लड़कियों के लिए बड़ा ऐलान किया। शिवराज ने कहा कि फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को छोड़कर सभी सरकारी नौकरियों में एमपी की बेटियों को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।
I announce 33% reservation for our daughters in all departments, except forest department: MP CM Shivraj Singh Chouhan pic.twitter.com/pQZWJDUcNU
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 20, 2017
बीजेपी भरेगी ऐसे छात्रों की फीस
इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के सपनों को साकार करने के लिए भी घोषणा की। शिवराज ने कहा कि साल 2016 और 2017 में 12वीं की परीक्षा में एमपी बोर्ड से 75% फीसदी अंक हासिल करने वाले जबकि सीबीएसई बोर्ड में 85% अंक हासिल करने वाले ऐसे छात्र जो मेडिकल या इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी फीस बीजेपी भरेगी।
'स्कूल चले हम' कैंपेन की शुरुआत
अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए शिवराज सिंह ने बताया कि जब मैं मुख्यमंत्री बना था, उस समय 43 लाख बच्चे स्कूल नहीं जाते थे। मैंने हर बच्चे को स्कूल भेजने के लिए 'स्कूल चले हम' कैंपेन की शुरुआत की।
When I became CM, 43 Lakh children were out of schools. We started 'School Chale Hum' campaign, wanted to send every child to school: MP CM pic.twitter.com/8vJtSF39Vv
— ANI (@ANI) August 20, 2017
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का शुभारंभ
इससे पहले भोपाल के लाल परेड मैदान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा एमपी बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।