फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shivraj Singh Chauhan took a dig at helplessness of farmers during Congress rule in Rajya Sabha

संसद: राग दरबारी के लंगड़ का दर्द मोदी ने समझा; कृषि मंत्री ने श्रीलाल शुक्ल के उपन्यास से कांग्रेस को घेरा

Sat, 29 Mar 2025 05:07 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 29 Mar 2025 05:07 AM IST
सार

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि डिजिटल क्रांति का ही असर है कि आज पीएम एक बटन दबाकर 9.8 करोड़ किसानों के खाते में सीधे 22 हजार करोड़ रुपये पहुंचा देते हैं। पीएम फसल बीमा योजना में 7,708 लाख किसानों को बीमा कवर मिला और 1,74432 करोड़ का भुगतान किया गया है।

विज्ञापन
Shivraj Singh Chauhan took a dig at helplessness of farmers during Congress rule in Rajya Sabha
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में श्रीलाल शुक्ल के उपन्यास राग दरबारी के बहाने कांग्रेस शासनकाल में किसानों की बेचारगी पर प्रमुख विपक्षी दल को घेरा। शिवराज ने कहा, राग दरबारी के पात्र लंगड़ के दर्द को कांग्रेस कभी समझ न सकी। उसे समझा तो पीएम नरेंद्र मोदी ने। लंगड़ ने तहसील, विभाग और अफसरों के कई चक्कर काट लिए, मगर उसे अपने खेत की नकल नहीं मिली। मोदी सरकार ने तकलीफ को समझा और डिजिटल कृषि मिशन से इसका समाधान दिया।

विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि अब उनकी खेती की जमीन, खसरा नंबर, सदस्यों और पशुओं की संख्या, बागवानी जैसी सभी जानकारी एक जगह मिल रही है। किसान पहचान पत्र दिया, जो सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आसान माध्यम है। डिजिटल क्रांति का ही असर है कि आज पीएम एक बटन दबाकर 9.8 करोड़ किसानों के खाते में सीधे 22 हजार करोड़ रुपये पहुंचा देते हैं। पीएम फसल बीमा योजना में 7,708 लाख किसानों को बीमा कवर मिला और 1,74432 करोड़ का भुगतान किया गया है। भाजपा सांसद तेजवीर सिंह ने पूछा कि क्या यूपीए शासनकाल में डिजिटल कृषि योजना थी। शिवराज ने कहा, अगर योजना होती, तो लंगड़ न होता। जिन्होंने राज किया किसानों की तकलीफ को कभी नहीं समझा।
विज्ञापन


उचित मूल्य मिले, इसलिए चने पर लगाया 10% आयात शुल्क
शिवराज ने कहा कि किसानों को चने की फसल का उचित मूल्य मिल सके, इसलिए इस पर 10 फीसदी आयात शुल्क लगाया जा रहा है। मोदी सरकार कभी किसी राज्य के साथ भेदभाव नहीं करती। किसानों के लाभ के लिए पीएम ने सम्मान निधि, कम ब्याज दर पर कर्ज मिलना सुनिश्चित किया। कर्ज की राशि तीन लाख से बढ़ाकर 5 लाख की है। 2 लाख 54 करोड़ की उर्वरक सब्सिडी दी है। सिंचाई को लेकर सूक्ष्म सिंचाई योजना में आकर्षक सब्सिडी दी जा रही है। लागत पर 50% से ज्यादा मुनाफा देकर एमएसपी निर्धारित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed