फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shivraj Singh Chauhan says union government to bring new law ban fake seeds and fertilizers

Farmer Welfare: नकली बीज-उर्वरक की बिक्री पर लगेगी रोक, केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान बोले- लाएंगे नया कानून

Tue, 12 Aug 2025 06:54 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 12 Aug 2025 06:54 AM IST
सार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान राष्ट्र की आत्मा हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें निरंतर नीतिगत निर्णयों और योजनाओं के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

विज्ञापन
Shivraj Singh Chauhan says union government to bring new law ban fake seeds and fertilizers
शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार नकली बीजों, उर्वरकों और कीटनाशकों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए एक नया कानून लाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू करेगी, जिसके तहत वैज्ञानिक गांवों का दौरा कर किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीजों, उर्वरकों और फसल पोषक तत्वों के बारे में जानकारी देंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Seat Ka Samikaran: पिछले छह चुनाव से रामनगर में है भाजपा का परचम, कभी राजपरिवार से जुड़े चेहरों मिलती थी जीत
विज्ञापन


चौहान ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के तहत बीमा दावों के वितरण के अवसर पर झुंझुनू में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान राष्ट्र की आत्मा हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें निरंतर नीतिगत निर्णयों और योजनाओं के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: न्यूट्रिएंट सीक्वेंसिंग: खाने का क्रम बदलने से सेहत में क्रांतिकारी सुधार संभव, मधुमेह प्रबंधन में भी कारगर

35 लाख किसानों को 3,900 करोड़ की फसल बीमा राशि हस्तांतरित
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के झुंझुनू से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल बीमा भुगतान को सीधे किसानों के बैंक खातों में डिजिटल रूप से हस्तांतरित किया। 35 लाख किसानों के खातों में लगभग 3,900 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed