{"_id":"5de06a008ebc3e54893c5abd","slug":"shiv-sena-praised-pawar-says-maha-vikas-aghadi-government-stated-guide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवार की मुरीद हुई शिवसेना, महा विकास आघाड़ी सरकार का बताया मार्गदर्शक ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पवार की मुरीद हुई शिवसेना, महा विकास आघाड़ी सरकार का बताया मार्गदर्शक
Fri, 29 Nov 2019 06:14 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 29 Nov 2019 06:14 AM IST
विज्ञापन
शरद पवार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करने में अहम भूमिका निभाने वाले एनसीपी प्रमुख शरद पवार की मुरीद बन गई है। उनकी सराहना करते हुए पार्टी ने उन्हें राज्य में बन रही महा विकास आघाड़ी सरकार का मार्गदर्शक करार दिया।
विज्ञापन
पार्टी के मुख्य पत्र सामना में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन को बनाने में पवार की कोशिशों की जमकर प्रशंसा की गई है। अपने भतीजे अजित पवार को भाजपा खेमे से वापस लाने का श्रेय शरद को देते हुए मुख पत्र में उन्हें राज्य के सियासी ड्रामे का मैन ऑफ द मैच बताया। इसमें कहा गया है कि शरद पवार जैसा मजबूत और अनुभवी मार्गदर्शक हमारे साथ हैं। यह सरकार किसी के खिलाफ किसी भी गलत मंशा से काम नहीं करेगी।
विज्ञापन
पत्र में लिखा है कि राज्य का मौजूदा माहौल और लोगों में ठीक उसी तरह की खुशी है जैसे सारे देश में 15 अगस्त 1947 को आजादी के वक्त थी। इसमें लिखा गया है कि ऐसे वक्त में जब सारे देश के प्रमुख नेता दिल्ली की सरकार के आगे नतमस्तक हो रहे हैं, वैसे वक्त में उद्धव ठाकरे झुके नहीं। उन्होंने अपने सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया और झूठ बोलने वाले लोगों के साथ हाथ मिलाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन