फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena MP Sanjay Raut says Many problems will ease if PM Modi drops his ego

Shiv Sena vs PM Modi: 'पीएम मोदी छोड़ दें अपना अहंकार तो कई समस्याओं का हो जाएगा समाधान', राउत ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Wed, 01 Jun 2022 06:18 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 01 Jun 2022 06:18 PM IST
सार

महाराष्ट्र के विभिन्न नगर निगमों के आगामी चुनावों के बारे में बोलते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने हनुमान चालीसा का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए लेकिन लोगों की समस्याएं भी महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन
Shiv Sena MP Sanjay Raut says Many problems will ease if PM Modi drops his ego
संजय राउत(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में कभी एक साथ कदम से कदम चलने वाले दल भाजपा और शिवसेना आज एक दूसरे के चिर प्रतिद्वंदी हैं। दोनों पार्टियों के नेता गाहे-बगाहे एक-दूसरे पर तंज कसते रहते हैं। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने मंगलवार को पुणे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना अहंकार छोड़ दें तो कई समस्याएं हल हो सकती हैं। ये बातें उन्होंने पुणे में बाबा साहेब आंबेडकर सांस्कृतिक भवन के उद्घाटन के दौरान कहीं। 

विज्ञापन


संजय राउत ने कसा तंज
पुणे में डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर सांस्कृतिक भवन के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राउत ने कहा कि गौतम बुद्ध का केवल एक ही संदेश ध्यान में रखना चाहिए और वह है अहंकार को छोड़ना। जिन लोगों ने अपना अहंकार छोड़ दिया है वे जीवन में विजयी हो गए हैं, लेकिन कुछ लोग अहंकार को छोड़ नहीं दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर वे अहंकार को छोड़ दें तो समाज, राज्य और देश के कई मुद्दों का समाधान हो जाएगा। उन्होंने पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि किसी को यह नरेंद्र मोदी को बताना चाहिए। 
विज्ञापन


हनुमान चालीसा का भी किया जिक्र
इस दौरान महाराष्ट्र के विभिन्न नगर निगमों के आगामी चुनावों के बारे में बोलते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने हनुमान चालीसा का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए लेकिन लोगों की समस्याएं भी महत्वपूर्ण हैं। शिवसेना के पार्षद लोगों से संबंधित कई बुनियादी मुद्दों को हल करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन हमने लाउडस्पीकर के बारे में कोई बयान नहीं दिया, लेकिन इस बार हम लोगों को शिव के बारे में बताने के लिए लाउडस्पीकर भी लगाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार करते रहते हैं कटाक्ष
गौरतलब है कि शिवसेना के सांसद संजय राउत हमेशा भाजपा और पीएम पर निशाना साधते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने भाजपा को आडे हाथों लेते हुए कहा था कि भाजपा महाराष्ट्र की सत्ता में कभी नहीं लौट सकती। उन्होंने कहा था कि शिवसेना ने कभी किसी के साथ धोखा नहीं किया। चूंकि भाजपा ने शिवसेना से किए अपने वादे का सम्मान नहीं किया, इसलिए महाराष्ट्र को महा विकास अघाडी (एमवीए) के रूप में एक अच्छी सरकार मिली। 


2019 में किया था गठबंधन
2014-19 के दौरान राज्य में सत्ता साझा करने वाली शिवसेना और भाजपा ने मुख्यमंत्री पद साझा करने को लेकर मतभेदों के बाद 2019 के विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद नाता तोड़ लिया था। इसके बाद शिवसेना ने एमवीए सरकार बनाने के लिए एनसीपी और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाया, जो अलग-अलग विचारों वाले दलों का एक असंभावित गठबंधन था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed