फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shiv sena member of parliament ravindra gaikwad ban by Aircraft Association

'चप्पलबाज' सांसद के खिलाफ दर्ज हुई FIR, एयर इंडिया और स्टाफ मेंबर्स ने की थी शिकायत

Fri, 24 Mar 2017 08:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र Updated Fri, 24 Mar 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
shiv sena member of parliament ravindra gaikwad ban by Aircraft Association
रवींद्र गायकवाड़

एयर इंडिया के स्टाफ के साथ मारपीट करने के खिलाफ की गई शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। एयर इंडिया और उनके स्टाफ मेंबर्स ने सांसद के खिलाफ शिकायत दी थी। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता देवेंद्र पाठक के मुताबिक गायकवाड़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 308 और 355 के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही केस दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, एयर इंडिया की फ्लाइट में मारपीट का आरोप झेल रहे शिवसेना के सांसद गायकवाड़ ने भी दिल्ली पुलिस को शिकायत दी है कि उनके पास बिजनेस क्लास का टिकट था, बावजूद इसके एयर इंडिया ने उन्हें इकॉनमी क्लास में सफर करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही शिवसेना ने रविंद्र गायकवाड़ का समर्थन किया है। शिवसेना के संजय राउत ने कहा कि आम आदमी हो या मंत्री किसी का भी गुस्सा फूट सकता है अगर उसकेसाथ गलत होता है तो। गलती हुई है, हाथ उठा है, उसके लिए कौन जिम्मेदार है वो देखेंगे। एफआईआर की है न? हम देखेंगे और किस पर एफआईआर होनी चाहिए।



इससे पहले एयर इंडिया ने मारपीट के आरोपी और शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ के खिलाफ एक्शन लेते हुए उनका रिटर्न टिकट कैंसिल किर दिया था। अब गायकवाड़ ट्रेन से पुणे लौटेंगे। वहीं पिटाई के बाद एयर इंडिया के कर्मचारी सुकुमार ने कहा है कि "मैं नहीं डरता। ऐसे लोग दूसरे लोगों को परेशान करते हैं। मैंने गायकवाड़ से प्लेन से उतरने का निवेदन किया, मगर वो नहीं माने। सांसदों को जनता चुनती हैं और उन्हें सभ्यता दिखानी चाहिए।"

एयर इंडिया ने अपनी कर्मी के साथ मारपीट के बाद गायकवाड़ को ब्लैकलिस्ट कर दिया। वहीं फेडरेशन आफ इंडियन एयरलाइंस (एफआईए) ने घटना के बाद सख्ती दिखाते हुए सांसद की हवाई यात्रा पर बैन लगा दिया। एफआईए के सदस्यों में जेट एयरवेज, इंडिगो, स्पाइसजेट और गो एयर जैसी   प्राइवेट सेक्टर एयरलाइंस शामिल हैं। इन एयरलाइंस के अलावा विस्तारा ने भी अपनी फ्लाइट पर शिवसेना सांसद को टिकट देने से मना कर दिया है। 

वहीं आम आदमी पार्टी ने सांसद गायकवाड़ की इस हरकत पर विरोध किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर गुलाब के फूल और चप्पलों की माला से घटना पर विरोध दर्ज कराया।




महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से शिवसेना के सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने विमान में सीट को लेकर हुई कहासुनी में एयर इंडिया के एक कर्मचारी को चप्पल से पीट दिया। गायकवाड़ ने मीडिया के सामने खुद कबूल किया कि उन्होंने कर्मचारी को अपनी सैंडिल से 25 बार मारा, क्योंकि वह बदतमीजी कर रहा था। आरोप है कि एयर इंडिया के अधिकारी ने प्रधानमंत्री से शिकायत करने की बात कही, यह सुनते ही सांसद ने एयरलाइंस कर्मी पर चप्पल से हमला कर दिया। 

एयर इंडिया ने रविंद्र का दिल्ली से पुणे का टिकट कैंसिल कर दिया है। इसके साथ ही एयर इंडिया और एएफआई ने तत्काल प्रभाव से सभी विमानों से उनके सफर को बैन कर दिया है।



एयर इंडिया के एक कर्मचारी को चप्पल से पीटने के आरोपी शिव सेना सांसद गायकवाड़ एविएशन मिनिस्ट्री पहुंचे हैं। एयर इंडिया के स्टाफ को बताया दोषी बताते हुए उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में उन्होंने एयर इंडिया का सर्विस को भी कराब बताया है।



शिवसेना के सांसद रवींद्र गायकवाड़ द्वारा एयर इंडिया के कर्मचारी को चप्पल से पीटने के बाद महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि तुरंत वॉयलेंट होना ठीक नहीं है और किसने पहले (मारपीट) की यह भी देखना चाहिए। 

 



विमान संघ ने सांसद रविंद्र को बैन कर दिया है, हालांकि एफआईए ने इसका खंडन किया है।



एयर इंडिया के मुताबिक, सांसद ने 60 वर्षीय ड्यूटी मैनेजर सुकुमार का चश्मा तोड़ दिया, शर्ट फाड़ दी और सैंडल से से 16-17 बार मारा। शिवसेना ने सांसद को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जबकि सांसद ने माफी मांगने से इनकार कर दिया है। रवींद्र गायकवाड़ मोदी लहर में पहली बार लोकसभा में पहुंचे हैं। लेकिन, इस वाकये के बाद उन्होंने बड़े फख्र के साथ कहा कि वह बीजेपी के नहीं शिवसेना के सांसद हैं।

आरोपी शिवसेना सांसद ने मीडिया के सामने खुद कबूल किया कि उन्होंने एयर इंडिया के स्टाफ कर्मचारी को पीटा। उन्होंने कहा कि आप मुझसे उम्मीद करते हैं कि चुपचाप उनकी गालियां सुनता? गायकवाड़ ने शेखी बघारते हुए कहा कि मैंने 25 बार चप्पल से एयर इंडिया के स्टाफ कर्मचारी की पिटाई की।



बताते चलें कि रवींद्र गायकवाड़ गुरुवार को पुणे से एयर इंडिया के विमान एआई 852 से बिजनेस क्लास का टिकट लेकर दिल्ली जा रहे थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिजनेस क्लास का टिकट होते हुए भी उन्हें इकोनॉमी क्लास में सीट दी गई। 

घटनाक्रम के अनुसार सुबह करीब 9.35 बजे एयर इंडिया का विमान आईजीआई एयरपोर्ट पर उतरा। इस विमान के सभी यात्री तो एक के बाद एक उतर गए, लेकिन सांसद ने उतरने से इनकार कर दिया। सांसद केबिन क्रू सदस्यों से इकोनॉमी क्लास में सफर कराने को लेकर नाराज थे। केबिन क्रू सदस्य ने सांसद से शिकायत देने को कहा। सांसद ने लिखित शिकायत तो दी, लेकिन वह उतरने के लिए तैयार नहीं थे। 

एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर मामला दर्ज

shiv sena member of parliament ravindra gaikwad ban by Aircraft Association

जानकारी के अनुसार एयर इंडिया ने डिप्टी जनरल मैनेजर स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में आंतरिक जांच टीम गठित की। कुछ ही घंटों में टीम ने एयर इंडिया प्रबंधन को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। इसके आधार पर एयर इंडिया प्रबंधन की तरफ से एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर मामला दर्ज कर दिया गया।

एयर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय कुमार ने बताया कि पुणे से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले इस विमान में बीते दो साल से बिजनेस क्लास नहीं है। एयरलाइन कर्मियों के साथ बदसलूकी करने वाले यात्रियों की सूची तैयार करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे यात्रियों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। सांसद के हंगामे के कारण यह विमान 40 मिनट की देरी से अपने दूसरे गंतव्य के लिए उड़ान भर सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed