{"_id":"63432904cca6ba09803c507e","slug":"shinde-faction-on-sunday-accused-the-uddhav-thackeray-of-making-false-affidavits","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shiv Sena Crisis: मुंबई पुलिस ने बरामद किए 4682 फर्जी एफिडेविट, शिंदे गुट ने उद्धव पर लगाए आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Shiv Sena Crisis: मुंबई पुलिस ने बरामद किए 4682 फर्जी एफिडेविट, शिंदे गुट ने उद्धव पर लगाए आरोप
Mon, 10 Oct 2022 01:33 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:33 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि जिन लोगों के नाम एफिडेविट में हैं, वह नोटरी के सामने उपस्थित नहीं थे। लिहाजा, इन सभी को फिर से सत्यापित किया जाएगा।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव चिह्न को लेकर लगे प्रतिबंध के बाद शिंदे गुट ने रविवार को उद्धव गुट पर झूठे एफिडेविट बनाने का आरोप लगाया। मुंबई पुलिस ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के समर्थन में तैयार किए जा रहे 4682 से अधिक एफिडेविट बरामद किए हैं। पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि जिन लोगों के नाम एफिडेविट में हैं, वह नोटरी के सामने उपस्थित नहीं थे। लिहाजा, इन सभी को फिर से सत्यापित किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं इस मामले पर शिंदे नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के प्रवक्ता नरेश म्हस्के ने आरोप लगाया कि यह फर्जी एफिडेविट चुनाव आयोग के समक्ष दाखिल करने के लिए तैयार किए गए थे। उन्होंने दावा कि यह सब उद्धव ठाकरे के मार्गदर्शन में हो रहा था। उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग को ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट द्वारा अब तक सौंपे गए एफिडेविट की जांच की जाए। इस दौरान मुंबई पुलिस की कार्रवाई पर उन्होंने धन्यवाद भी दिया।
विज्ञापन