{"_id":"5ab626874f1c1b4f5a8b4d29","slug":"shatrughan-sinha-meets-lalu-prasad-yadav-in-ranchi-after-fodder-scam-verdict","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत्रुघ्न सिन्हा ने लालू को बताया जनता का नेता, मिलने पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शत्रुघ्न सिन्हा ने लालू को बताया जनता का नेता, मिलने पहुंचे अस्पताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Mar 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से रांची में मुलाकात की। शत्रुघ्न सिन्हा ने चारा घोटाले के दुमका ट्रेजरी केस में लालू यादव को सात साल की जेल सजा के फैसले के बाद उनसे मुलाकात की।
विज्ञापन
लालू से मुलाकात के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा 'यह राजनीतिक मुलाकात नहीं थी। हम एक परिवार की तरह हैं और वह एक जन नेता हैं। मैंने इस मुलाकात में उनकी तबीयत के बारे में पूछा।' मालूम हो कि तबियत ठीक नहीं होने के कारण लालू को रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि सीबीआई की एक विशेष अदालत ने लालू को आज चारा घोटाले के एक केस में सात साल जेल की सजा और 30 लाख रुपए जुर्माना लगाया है।