फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Yadav says Migrant Labourers are facing discrimination in this time of Corona Crisis and Lockdown

Lockdown : शरद यादव ने लगाया आरोप, प्रवासी मजदूरों के साथ हो रहा भेदभाव

Sat, 18 Apr 2020 05:58 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 18 Apr 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
Sharad Yadav says Migrant Labourers are facing discrimination in this time of Corona Crisis and Lockdown
शरद यादव (फाइल फोटो)

विपक्षी नेता शरद यादव ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रवासी श्रमिकों को भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उन्हें अपने गांव जाने के लिए यात्रा की अनुमति नहीं दी जा रही है जबकि उत्तर प्रदेश सरकार को राजस्थान के कोटा में पढ़ रहे छात्रों को वापस लाने की अनुमति दी गई है। शरद ने आरोप लगाया कि लॉकडाउन के उपायों को लागू करने में भी राजनीति की जा रही है।

विज्ञापन


लोकतांत्रिक जनता दल के नेता ने बयान जारी कर कहा कि छात्रों और श्रमिकों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को हर उस व्यक्ति की जिम्मेदारी लेनी चाहिए जो देश के विभिन्न हिस्सों में फंसा हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर विवाह समारोहों का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने प्रवासी श्रमिकों की दुर्दशा को रेखांकित किया है जिन्हें अपने घर लौटने से महाराष्ट्र और दिल्ली में रोक दिया गया है ।
विज्ञापन


शरद ने कहा, 'यह भेदभाव की पराकाष्ठा है, जो बर्दाश्त के योग्य नहीं है... जो सबसे अधिक व्याकुल करने वाला है वह है केंद्र सरकार का विदेशों से अपने नागरिकों को विमान में लेकर वापस आना, क्योंकि वे संपन्न परिवारों के लोग हैं। कुछ राज्य अपने छात्रों और अन्य को आलीशान बसों में वापस लेकर आ रहे हैं, दूसरी तरफ वे श्रमिक हैं जो पैदल अपने घरों की ओर जाने के लिए मजबूर हैं और उन्हें अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की लाठी भी मिल रही है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed