फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar to attend ECI hearing on NCP split, says everyone knows who is the party founder

Maharashtra: 'हर कोई जानता है पार्टी का संस्थापक कौन?' NCP के विभाजन पर ECI की सुनवाई में शामिल होंगे शरद पवार

Sun, 01 Oct 2023 04:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 01 Oct 2023 04:09 PM IST
सार

Maharashtra: शरद पवार द्वारा स्थापित राकांपा में दो जुलाई को उस वक्त दरार पड़ गई जब पार्टी के अजित पवार और आठ विधायकों अलग होकर एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए थे। 

विज्ञापन
Sharad Pawar to attend ECI hearing on NCP split, says everyone knows who is the party founder
राकांपा प्रमुख शरद पवार - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने रविवार को कहा कि वह पार्टी के विभाजन के संबंध में सुनवाई के दौरान निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के सामने अपना पक्ष रखेंगे। इसके लिए वह छह अक्तूबर को राजधानी नई दिल्ली में होंगे।

विज्ञापन

पवार ने पुणे जिले के जुन्नार में संवाददाताओं से कहा कि हर कोई जानता है कि पार्टी का संस्थापक कौन है। शरद पवार द्वारा स्थापित राकांपा में दो जुलाई को उस वक्त दरार पड़ गई जब पार्टी के अजित पवार और आठ विधायकों अलग होकर एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

'देश जानता है कि राकांपा का संस्थापक कौन है..'
दोनों समूहों ने पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न के लिए ईसीआई में याचिका दायर की है। शरद पवार ने कहा, "आम आदमी क्या सोचता है यह महत्वपूर्ण है। कुछ लोगों ने अलग राजनीतिक रुख अपनाया है और मैं इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, क्योंकि लोकतंत्र में यह उनका अधिकार है। लेकिन, महाराष्ट्र और बाकी देश जानता है कि राकांपा का संस्थापक कौन है। मेरे लोग जो कह रहे हैं उसमें सच्चाई है कि स्थिति हमारे अनुकूल है।"

विज्ञापन

'भाजपा से हाथ मिलाने वाले राकांपा के नहीं हो सकते'
उन्होंने कहा, "जिन लोगों ने भाजपा से हाथ मिलाया है, वे राकांपा के नहीं हो सकते। हम इस तरह से समझौता स्वीकार नहीं करते।' पवार ने यह भी कहा कि विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के अगले कदम को अगले कुछ दिनों में अंतिम रूप दिया जाएगा।" उन्होंने कहा, "लोग बदलाव चाहते हैं और यह 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद दिखाई देगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed