{"_id":"6578701119ad272f3000f596","slug":"sharad-pawar-said-that-onus-on-centre-maharashtra-govt-to-give-hope-to-new-generation-on-quota-issue-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yuva Sangharsh Yatra: 'केंद्र-राज्य सरकार पर आरक्षण देने की जिम्मेदारी', शरद पवार ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Yuva Sangharsh Yatra: 'केंद्र-राज्य सरकार पर आरक्षण देने की जिम्मेदारी', शरद पवार ने कही यह बात
Tue, 12 Dec 2023 08:07 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Tue, 12 Dec 2023 08:07 PM IST
सार
युवा संघर्ष यात्रा के समापन कार्यक्रम में शरद पवार ने केंद्र और राज्य सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि आरक्षण की जिम्मेदारी केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की है।
विज्ञापन
Sharad Pawar (File Photo)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र में चल रहे विवाद को लेकर सियासी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। उद्धव गुट की शिवसेना, कांग्रेस, शरद पवार गुट की एनसीपी लगातार शिंदे सरकार पर जुबानी हमला कर रही हैं। इसी बची, शरद पवार ने मंगलवार को केंद्र, महाराष्ट्र सरकार को जमकर घेरा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न समुदायों को आरक्षण देने की जिम्मेदारी केंद्र और राज्य सरकार की है। मराठा आरक्षण अब गंभीर मुद्दा बन चुका है।
शरद पवार बोले, युवा संघर्ष यात्रा से व्यक्त हुई भावनाएं
बता दें मराठा आरक्षण की मांग को लेकर राज्य में चल रहे आंदोलन के बीच शरद पवार ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र, राज्य सरकार नई पीढ़ी को आशा दें। चाहे वो मराठा, धनगर, लिंगायत या मुस्लिम समुदायों को आरक्षण देने की बात ही क्यों न हो। एनसीपी विधायक रोहित पवार द्वारा शुरु की गई 'युवा संघर्ष यात्रा' के समापन कार्यक्रम में शरद पवार ने जनता को संबोधित किया था। उन्होंने कहा कि यात्रा ने 32 दिनों की अवधि में 800 किमी की दूरी तय की और महाराष्ट्र के 10 जिलों से होकर गुजरी
हमारा उद्देश्य सरकारों को जगाना है- शरद पवार
'युवा संघर्ष यात्रा' के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार को जागृत करना था। यदि वे विभिन्न समुदायों को दिए जाने वाले आरक्षण पर काम नहीं कर रहे हैं तो यात्रा ने उन्हें बतलाया है कि युवा क्या चाहता है।
विज्ञापन
पिछले कुछ माह से महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर बवाल तेज हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे के आंदोलन के बाद से ही राजनीति बयानबाजी में तेजी दिखाई दे रही है।