फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sharad pawar said ajit pawar support to bjp benefits ends president rule in maharashtra

Maharashtra: 'अजित पवार के भाजपा के साथ जाने का एक फायदा हुआ', शरद पवार ने अब किया खुलासा

Wed, 22 Feb 2023 03:29 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 22 Feb 2023 03:29 PM IST
सार

शरद पवार ने पूछा कि अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो क्या राज्य से राष्ट्रपति शासन हटता? अगर राष्ट्रपति शासन नहीं हटा होता तो क्या उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले पाते? 

विज्ञापन
sharad pawar said ajit pawar support to bjp benefits ends president rule in maharashtra
शरद पवार(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को कहा कि भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के साथ उनके भतीजे और एनसीपी नेता अजित पवार के शपथ ग्रहण करने से फायदा यह हुआ कि 2019 में महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन समाप्त हो गया। उन्होंने कहा कि अगर, भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने की ये कवायद नहीं हुई होती, तो राज्य में राष्ट्रपति शासन जारी रहता और उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री नहीं बन पाते।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछले सप्ताह खुलासा किया था कि साल 2019 में शरद पवार की सहमति से भाजपा-एनसीपी की सरकार बनी थी। शरद पवार ने पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में फडणवीस के इस दावे के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब में कहा कि सरकार बनाने का प्रयास किया गया था। उसके बाद जो हुआ, वह सभी ने देखा। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें इस तरह के सरकार गठन के बारे में पता था और अजित पवार इस मुद्दे पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं, एनसीपी प्रमुख ने कहा कि क्या इस बारे में बोलने की जरूरत है? 
विज्ञापन


राष्ट्रपति शासन लगाने की वजह का भी खुलासा करें पवार...
वहीं, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अच्छा हुआ शरद पवार ने यह खुलासा किया है। अब इसके साथ ही उन्हें यह भी बताना चाहिए कि राज्य में राष्ट्रपति शासन क्यों और किसलिए लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 23 नवंबर 2019 को महाराष्ट्र की राजनीति में हुए एक बड़े घटनाक्रम के तहत राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री और अजित पवार को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिला दी थी। हालांकि यह सरकार तीन दिन ही चल पाई। इसके बाद उद्धव ठाकरे ने एनसीपी के समर्थन से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। देवेंद्र फडणवीस ने बीते दिनों दावा किया था कि बीजेपी के साथ जाने के अजित पवार के फैसले को शरद पवार का भी समर्थन प्राप्त था।


हालांकि शरद पवार ने देवेंद्र फडणवीस के इस दावे को खारिज कर दिया था और फडणवीस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था। शरद पवार ने बीजेपी के साथ जाने के अजित पवार के फैसले को उनका निजी फैसला बताया था। इसके बाद अजित पवार सरकार बनाने लायक विधायकों का समर्थन नहीं पा सके थे और तीन दिन बाद ही भाजपा एनसीपी की सरकार गिर गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed