फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shaheed Rajesh Yadav and Surendra Yadav cremated

शहीद राजेश यादव और हरेंद्र यादव पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Wed, 21 Sep 2016 04:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया/गाजीपुर Updated Wed, 21 Sep 2016 04:13 AM IST
विज्ञापन
Shaheed Rajesh Yadav and Surendra Yadav cremated
- फोटो : amarujala

कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकी हमले में शहीद लांस नायक राजेश कुमार यादव का बलिया और हरेंद्र यादव का गाजीपुर में अंतिम संस्कार पूरे सैनिक सम्मान के साथ मंगलवार को हुआ। शहीदों की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा था। प्रदेश सरकार के मंत्रियों, जिले के प्रशासनिक अधिकारियों सहित हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धाजलि अर्पित की।

विज्ञापन


बलिया में मंगलवार को सुबह 10.30 बजे सेना के जवान शहीद लांस नायक राजेश कुमार यादव का शव लेकर उनके गांव दुबहर पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया था। तिरंगे में लिपटे शहीद की अंतिम  यात्रा12.35 बजे उनके गांव से निकली तो उसमें हजारों लोग शामिल थे। तीन किमी दूर गंगा के भड़सर घाट पर गार्ड आफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन


मुखाग्नि राजेश के बड़े भाई श्रीभगवान ने दी। इस दौरान मंत्री रामगोविंद चौधरी, जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस, पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी गोरखा रेजिमेंट के जवान के साथ 90 और 93 बटालियन एनसीसी  के सैन्य अधिकारी सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर कोई शहीद को कंधा देने के लिए बेताब था

Shaheed Rajesh Yadav and Surendra Yadav cremated

गाजीपुर में शहीद जवान हरेंद्र यादव की अंतिम यात्रा मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे उनके गांव मरदह के देवपुरवा(गाईं) से शुरू हुई।  इससे पूर्व धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र, जिलाधिकारी संजय कुमार  खत्री एवं पुलिस अधीक्षक रामकिशोर, नगर पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दूबे आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

अंतिम यात्रा शुरू हुई तो हर कोई शहीद को कंधा देने के लिए बेताब था। 25 किमी की यात्रा के दौरान कई स्थानों पर स्कूली बच्चों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पवर्षा की। यात्रा में शामिल लोग हाथों में शहीद हरेंद्र अमर रहे, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लिखी तख्तियां लिए हुए थे।

कुछ जगहों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंक किया विरोध-प्रदर्शन भी किया गया। गाजीपुर श्मशान घाट पर गोरखा रेजिमेंट के मेजर दीप्तोदीप माइजी की अगुवाई में जवानों ने हवा में  गोलियां दाग कर शहीद को अंतिम सलामी दी। बेटे को मुखाग्नि पिता केदार यादव ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed