{"_id":"5b554e174f1c1b40748b6751","slug":"sexually-assaulted-victim-reached-police-station-with-aborted-foetus-in-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भ्रूण लेकर थाने पहुंची 19 साल की रेप पीड़िता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी: भ्रूण लेकर थाने पहुंची 19 साल की रेप पीड़िता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
Updated Mon, 23 Jul 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के अमरोहा के हसनपुर कोतवाली थाने में एक हैरान कर देने वाली घटना घटी। यहां शनिवार को एक 19 साल की महिला बैग में भ्रूण लेकर थाने पहुंच गई। उसने अपने पड़ोस में रहने वाले शख्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर उसका बलात्कार किया और फिर जबरन उसका गर्भपात करवाया।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर 22 साल के युवक मनोज की पहचान कर ली है जो फिलहाल फरार है। हसनपुर के सर्किल अधिकारी अजय कुमार ने कहा, हमने लड़की के परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। भ्रूण को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पीड़िता अपनी मां के साथ हसनपुर कोतवाली आई थी। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी ने पांच महीने पहले बंदूक की नोक पर उसका बलात्कार किया था और उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। डर की वजह से महिला चुप रही लेकिन परिस्थितियां उस समय बदतर हो गईं जब उसे अपने प्रेग्नेंट होने का पता चला। उसने आरोप लगाया कि 13 जुलाई को आरोपी ने उसे गर्भपात के लिए कुछ दवा दी। दवा खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में शुक्रवार को गर्भपात के बाद पता चला। इसके बाद पीड़िता की मां शनिवार शाम को उसे लेकर पुलिस थाने पहुंची। उन्होंने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और अपनी बेटी के लिए न्याय मांगा। इसी तरह की घटना में 19 मई को लिसारी गेट की रहने वाली 14 साल की बलात्कार पीड़िता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दफ्तर भ्रूण लेकर पहुंच गई थी।
बच्ची ने अपने पड़ोस के दो आदमियों आदिल और हसन पर बलात्कार का आरोप लगाया था। उसने बताया था कि जब वह घर में अकेली थी जब उन्होंने उसे हवस का शिकार बनाया था। उन्होंने गर्भपात के लिए बच्ची को दवाईयां भी दी थीं। मामले को रफा-दफा करने के लिए बच्ची के परिवार को पैसे देने की कोशिश की थी जिसे उन्होंने नहीं माना और पुलिस में शिकायत की।