फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sexual assault case: Actor Vijay Babu steps down from executive committee of AMMA

यौन उत्पीड़न मामला: अभिनेता विजय बाबू ने 'अम्मा' की कार्यकारी समिति से दिया इस्तीफा

Mon, 02 May 2022 04:06 AM IST
देव कश्यप एएनआई, कोच्चि
एएनआई, कोच्चि Published by: देव कश्यप Updated Mon, 02 May 2022 04:06 AM IST
विज्ञापन
Sexual assault case: Actor Vijay Babu steps down from executive committee of AMMA
विजय बाबू - फोटो : Instagram

विज्ञापन

मलयालम फिल्मों के निर्माता और अभिनेता विजय बाबू ने महिला यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (अम्मा) की कार्यकारी समिति से इस्तीफा दे दिया है।

एसोसिएशन को 'अपमान' से बचाने के लिए यौन उत्पीड़न मामले में निर्दोष साबित होने तक अभिनेता संगठन की कार्यकारी समिति से दूर रहेंगे।

अम्मा के महासचिव एडावेला बाबू द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "विजय बाबू ने एक पत्र भेजकर कहा है कि वह अपने ऊपर लगे आरोपों के बीच उस संगठन को बदनाम नहीं करना चाहते, जिसके वह कार्यकारी समिति के सदस्य हैं। वह तब तक कार्यकारी समिति से दूर रहेंगे जब तक कि उनकी बेगुनाही साबित नहीं हो जाती। उनके पत्र (अनुरोध) पर अम्मा द्वारा चर्चा की गई थी और इसे मंजूरी दे दी गई है।" 

विज्ञापन


इस बीच, केरल उच्च न्यायालय ने यौन उत्पीड़न मामले में विजय बाबू की अग्रिम जमानत याचिका पर विचार करने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। अग्रिम जमानत याचिका में विजय बाबू ने आरोप लगाया कि जिस महिला ने उनके खिलाफ शिकायत की है, वह उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है। अभिनेता के वकील एस राजीव के माध्यम से दायर की गई याचिका में कहा गया है कि शिकायतकर्ता ने उनके ऊपर जबरदस्ती यौन शोषण करने का आरोप केवल ब्लैकमेल करने के लिए लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सब मेरी छवि खराब करने के लिए किया गया: विजय बाबू
इस मामले में विजय बाबू ने अपनी याचिका में कहा कि "कि मौजूदा चलन यह है कि कोई भी व्यक्ति पब्लिसिटी पाने के लिए कोई भी किसी के खिलाफ यौन आरोप लगा सकता है और लोकप्रिय इंसान की छवि खराब करने के लिए यह सब कर सकता है। इसके अलावा उन्होंने याचिका में कहा कि पुलिस भी मीडिया के दबाव के कारण मुझे गिरफ्तार करके चैप्टर को बंद करना चाहती है।

ये था पूरा मामला
विजय बाबू पर कथित रूप से एक महिला का यौन उत्पीड़न करने और फेसबुक लाइव के माध्यम से उसकी पहचान का खुलासा करने का आरोप है। इस हफ्ते की शुरुआत में, एर्नाकुलम दक्षिण पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर विजय बाबू के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया था। उसके बाद, पुलिस ने फेसबुक के माध्यम से शिकायतकर्ता की पहचान का खुलासा करने के लिए उनके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया।

विजय बाबू के प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित फिल्मों में काम कर चुकी महिला ने 22 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और फेसबुक पोस्ट के जरिए खुद के साथ हुए कथित यौन उत्पीड़न के बारे में विस्तार से अपनी बात रखी थी।


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विजय बाबू ने कोच्चि के एक फ्लैट में उसका यौन शोषण किया। उसने शिकायत में कहा कि आरोपी ने एक से अधिक बार इस अपराध को दोहराया। शिकायत में कहा गया है कि विजय बाबू ने महिला को फिल्मों में काम देने के बहाने यौन उत्पीड़न किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed