फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   several killed and injured as bus catches fire aftger colliding with tanker in Gujarat's surendranagar

गुजरात: सुरेंद्रनगर में टैंकर से टक्कर के बाद बस में आग लगी; चार लोगों की मौत, 10 घायल

Thu, 14 May 2026 09:47 AM IST
निर्मल कांत पीटीआई/आईएएनएस, सुरेंद्रनगर (गुजरात)
पीटीआई/आईएएनएस, सुरेंद्रनगर (गुजरात) Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 14 May 2026 09:47 AM IST
सार

गुजरात के सुरेंद्रनगर में टैंकर से टक्कर के बाद बस में आग लगने से चार यात्रियों की मौत हो गई और दस लोग झुलसकर घायल हो गए। हादसा चोटीला-राजकोट राजमार्ग पर हुआ, जब अहमदाबाद से राजकोट जा रही बस आगे चल रहे टैंकर से टकरा गई। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
several killed and injured as bus catches fire aftger colliding with tanker in Gujarat's surendranagar
बस में लगी आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां टैंकर से टक्कर के बाद बस में आग लग गई और चार यात्रियों की जलकर मौत हो गई। वहीं, 10 लोग झुलसकर घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


हादसे को लेकर पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस के अनुसार, यह हादसा रात करीब डेढ़ बजे चोटीला-राजकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर संगाणी गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि निजी लग्जरी बस अहमदाबाद से राजकोट जा रही थी, तभी आगे चल रहे डामर से भरे टैंकर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिनमें से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन


चार यात्रियों की मौके पर ही मौत
अधिकारियों ने बताया कि चार यात्रियों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए राजकोट के सिविल अस्पताल भेजा गया है। जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए चोटीला रेफरल अस्पताल भेजे गए हैं। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बंगाल: बूचड़खानों को लेकर सीएम शुभेंदु सख्त, सार्वजनिक रूप से पशु वध पर लगाई रोक; सरकार ने जारी किया नोटिस


कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, चोटिला तालुका के सांगाणी गांव के पास डामर से भरे टैंकर का टायर फटा था, जिससे वह अनियंत्रित हो गया। इसी दौरान, वहां से गुजर रही एक यात्री बस उससे टकरा गई। टक्कर के बाद शॉर्ट सर्किट होने से बस में आग लग गई और चीख पुकार मच गई।

आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। अफरा-तफरी में बस से लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक कुछ लोग आग की चपेट में आ गए। आनन-फानन में पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। हालांकि, कुछ ही देर में बस जलकर राख हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed