फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Several feared dead as 5 houses, hotel collapse in Mizoram amid heavy rain

Landslide: मिजोरम में पांच घर और होटल ढहे, कई लोगों के मारे जाने की आशंका, असम में भी पांच की मौत

Sat, 31 May 2025 10:00 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 31 May 2025 10:00 AM IST
सार

दक्षिण मिजोरम के लॉन्ग्टलाई शहर में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन के कारण पांच घर और एक होटल ढहने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह घटना शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे हुई। स्थानीय प्रशासन लोगों की मदद से बचाव कार्य चला रहा है। 

विज्ञापन
Several feared dead as 5 houses, hotel collapse in Mizoram amid heavy rain
पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश ने मचाई तबाही - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में समय से पहले पहुंचा मानसून पूर्वोत्तर राज्यों में जमकर तबाही मचा रहा है। पिछले 24 घंटों में मिजोरम में हुई भारी बारिश के चलते कई घर ढह गए हैं। कई लोगों के मारे जाने की भी आशंका है। वहीं असम में भी भारी बारिश के बात कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। पांच लोगों की मौत भी हुई है। बारिश के चलते सिक्किम, त्रिपुरा, मेघायल समेत कई राज्यो बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। 

विज्ञापन


दक्षिण मिजोरम के लॉन्ग्टलाई शहर में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन के कारण पांच घर और एक होटल ढहने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह घटना शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे लॉन्ग्टलाई के बाजार वेंग और चांदमारी इलाकों के सीमावर्ती इलाके में हुई, जब भूस्खलन की चपेट में घर और होटल आ गए।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि होटल में ठहरे म्यांमार के कई लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं। स्थानीय अधिकारी ने बताया कि लॉन्ग्टलाई जिले के सबसे बड़े नागरिक सामाजिक संगठन यंग लाई एसोसिएशन (वाईएलए) के स्वयंसेवकों के साथ राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसआरडीएफ) और तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन के कर्मियों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 भारी बारिश के कारण गुवाहाटी शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर सिक्किम में भी भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी उफान पर है। कई इलाकों में पानी भर गया है। भारी बारिश के चलते पूर्वोत्तर के कई राज्यों में जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। 

असम में पांच लोगों की मौत
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार पिछले 24 घंटों में कामरूप (मेट्रो) जिले में भूस्खलन की घटनाओं के कारण बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। आज सुबह की रिपोर्ट के अनुसार, शहरी बाढ़ से कुल 3 जिले और 5 राजस्व मंडल प्रभावित हुए हैं। सबसे अधिक प्रभावित जिलों में कामरूप, कामरूप (मेट्रो) और कछार शामिल हैं। इन जिलों में 10,150 लोग प्रभावित हुए हैं।

ये भी पढ़ें: Coronavirus: दिल्ली में कोरोना से पहली मौत; देशभर में 2500 से अधिक सक्रिय केस, सात लोगों की गई जान


भारी बारिश का अलर्ट
पूर्वोत्तर भारत में अगले एक सप्ताह के दौरान व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश जारी रहने की संभावना है। 1 जून तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी वर्षा होने के आसार हैं। अगले सात दिनों के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश का अनुमान है। इसके अतिरिक्त, 30 मई को मेघालय में अलग-अलग जगहों पर असाधारण रूप से भारी वर्षा हो सकती है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 30 मई से 1 जून तक केरल और माहे, कर्नाटक में हल्की, मध्यम वर्षा का अनुमान है।

त्रिपुरा में  भी जनजीवन प्रभावित
त्रिपुरा में शुक्रवार को रुक-रुक बारिश हुई, जिसके कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान व्यक्त किया है। बृहस्पतिवार को राज्य के तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी हुआ था और खराब मौसम के कारण दो उड़ानें रद्द करनी पड़ी थी, हालांकि शुक्रवार को उड़ानें सामान्य रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed