फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Several areas of Bhubaneswar declared no-fly zone for IGP-DGP conference PM Modi-Shah will also be involved

IGP-DGP सम्मेलन: ओडिशा में समारोह की तैयारी तेज, कई इलाके नो-फ्लाई जोन घोषित; पीएम मोदी-शाह भी होंगे शामिल

Thu, 28 Nov 2024 03:31 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 28 Nov 2024 03:31 AM IST
सार

ओडिशा के भुवनेश्वर में 29 नवंबर से 1 दिसबंर तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय-डीजीपी सम्मेलन में पीएम मोदी और अमित शाह के आगमन को लेकर तैयारी तेज कर दी गई हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार सम्मेलन के दौरान भुवनेश्वर के कई इलाकों में नो-फ्लाई जोन घोषित किए गए है।

विज्ञापन
Several areas of Bhubaneswar declared no-fly zone for IGP-DGP conference PM Modi-Shah will also be involved
गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

भुवनेश्वर में 29 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय-डीजीपी सम्मेलन के लिए तैयारी तेज हो गई है। जिसके लिए भुवनेश्वर के कई इलाकों में नो-फ्लाइ जोन घोषित किया गया। बुधवार को जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया कि 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय आईजीपी-डीजीपी सम्मेलन के दौरान कई इलाकों को नो-फ्लाई और नो-ड्रोन जोन घोषित किया गया है।

विज्ञापन


पीएम मोदी होंगे शामिल
सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। जिसके लिए जारी अधिसूचना में बताया गया कि बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (बीपीआईए) क्षेत्र, राजभवन, लोक सेवा भवन, आईपीएस मेस और इन स्थानों के बीच का रास्ता नो-फ्लाइंग जोन रहेगा। बता दें कि यह कदम प्रधानमंत्री और अन्य वीवीआईपी हस्तियों की यात्रा को लेकर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने दी जानकारी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के अलावा राज्य पुलिस की 38 प्लाटून जमीनी सुरक्षा प्रदान करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा के सीएम ने की तैयारियों की समीक्षा
इस बीच मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल के साथ प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। जिसके बारे में मनमोहन सामल ने कहा कि यह दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री उनके कार्यालय जाएंगे, इसलिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। 

पीएम मोदी के भव्य स्वागत की तैयारी
ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामन ने बताया कि प्रधानमंत्री का 29 नवंबर को हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद वे सीधे राजभवन जाएंगे और फिर भाजपा कार्यालय जाएंगे। इसके साथ ही सामल ने कहा कि प्रधानमंत्री हवाई अड्डे पर सभा को भी संबोधित कर सकते हैं। 


ओडिशा में पीएम मोदी का दिनचर्या
अब बात अगर पीएम मोदी के ओडिशा में सम्मेलन में भाग लेने के साथ-साथ दिनचर्या की करें तो सबसे पहले प्रधानमंत्री पार्टी कार्यालय में दो घंटे तक रुकेंगे, जहां वे मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और राज्य के पदाधिकारियों से मिलेंगे और रात्रि भोज भी करेंगे। अगले दिन 30 नवंबर को प्रधानमंत्री डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन में भाग लेंगे। बता दें कि यह सम्मेलन ओडिशा में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed