{"_id":"6376060e65770f285620b31d","slug":"seven-killed-and-four-injured-in-road-accidents-in-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत, चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत, चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर
Thu, 17 Nov 2022 03:29 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 17 Nov 2022 03:29 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, नलबाड़ी जिले के सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि लखीमपुर और नागांव जिलों में हिट एंड रन अलग-अलग मामलों में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
असम पुलिस ने गुरुवार को जानकारी दी कि गुरुवार राज्य के अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, नलबाड़ी जिले के सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि लखीमपुर और नागांव जिलों में हिट एंड रन अलग-अलग मामलों में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वाहन बारपेटा जिले के हाउली इलाके से गुवाहाटी लौट रहा था। यात्री शहर के एक निजी अस्पताल के कर्मचारी थे। एक अधिकारी ने कहा, हमें इसका शक है कि यह तेज रफ्तार का मामला है। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम थी। दुर्घटना में चालक और तीन अन्य लोगों की मौत हो गई। घायल हुए लोगों में से एक को गंभीर चोटें आई हैं और उसे गौहाटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
उधर, इसी तरह का दूसरा दुर्घटना का मामला घोगरापार इलाके में हुआ। यह सुबह-सुबह यात्रियों को ले जा रहा एक वाहन पुल की रेलिंग से टकरा गया। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
वहीं, लखीमपुर जिले के नाओबोइचा में हिट एंड रन दुर्घटना में एक स्थानीय युवक की मोटरसाइकिल अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। युवक की मौत हो गई।