फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Serum Institute of India CEO Adar Poonawalla says 50 million doses of Covishield will be given to India first

सबसे पहले भारत को 'कोविशील्ड' की 4-5 करोड़ खुराक मिलेंगी, सीरम इंस्टीट्यूट ने बताया पूरा प्लान

Mon, 28 Dec 2020 06:06 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 28 Dec 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Serum Institute of India CEO  Adar Poonawalla says 50 million doses of Covishield will be given to India first
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला - फोटो : ANI

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने सोमवार को एक राहत भरी खबर देते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन 'कोविशील्ड ' की 4-5 करोड़ खुराक सबसे पहले भारत को दी जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे पास कोविशील्ड की 4-5 करोड़ खुराक है। एक बार जब हमें कुछ दिनों में विनियामक अनुमोदन मिल जाता है, तो यह सरकार को तय करना होगा कि वह कितने डोज ले सकती है और कितनी जल्दी ले सकती है। हम जुलाई 2021 तक लगभग 30 करोड़ खुराक का उत्पादन करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि 2021 के पहले छह महीनों में वैश्विक स्तर पर वैक्सीन की कमी देखने को मिलेगी और इसका कोई समाधान भी नहीं है, लेकिन अगस्त-सितंबर 2021 तक अन्य वैक्सीन निर्माता कंपनियां भी टीके की आपूर्ति करने में सक्षम होंगी इसलिए स्थिति थोड़ी सुधरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भारत में तत्काल कोविड-19 वैक्सीन पेश करने की जरूरत के मद्देनजर एसआईआई ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय तथा एस्ट्रोजेनका के साथ कोविशील्ड के विनिर्माण के लिए भागीदारी की थी। पुणे की कंपनी ने कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल के लिए भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) के पास आवेदन किया है।

पूनावाला ने कहा कि हम पहले ही टीके की 4 से 5 करोड़ खुराक का विनिर्माण कर चुके हैं। लॉजिस्टिक्स के मुद्दों की वजह से शुरुआत में टीके को पेश करने की रफ्तार धीमी रहेगी। हालांकि, एक बार चीजें व्यवस्थित होने के बाद हम तेजी से टीका उतार सकेंगे। 


उन्होंने कहा कि कंपनी की योजना अगले साल मार्च तक टीके का मासिक उत्पादन 10 करोड़ खुराक तक करने की है। पूनावाला ने बताया कि ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका टीके को ब्रिटेन में जल्द मंजूरी मिल जाएगी। अगले महीने तक भारत में भी टीके को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि ज्यादातर उत्पादन भारत को मिलेगा। हालांकि, वैश्विक पहल कोवैक्स के तहत कुछ टीकों को अन्य देशों को भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed