फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Senior Citizen Karan Puri gets emotional after getting birthday surprise by panchkula police at his residence

VIDEO: अकेले रहने वाले बुजुर्ग के जन्मदिन पर पंचकूला पुलिस ने दिया सरप्राइज, आंखों से छलके आंसू

Wed, 29 Apr 2020 08:53 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 29 Apr 2020 08:53 AM IST
विज्ञापन
Senior Citizen Karan Puri gets emotional after getting birthday surprise by panchkula police at his residence
कर्नल करण पुरी - फोटो : amar ujala

कोरोना महामारी की वजह से पूरा देश परेशान और लॉकडाउन में फंसा है। 40 दिन के इस देशव्यापी लॉकडाउन में कई लोग अपने परिवार से दूर अकेले फंसे हैं और कई तरह की कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। इस कठिन दौर में भी कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जो ना सिर्फ दिल जीत रहे हैं बल्कि इंसानियत को मजबूती देने के साथ-साथ लोगों के चेहरों पर मुस्कान भी बिखेर रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसा ही एक वाकया हरियाणा में पंचकूला पुलिस द्वारा किया गया जिसके बाद सभी लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं, यहां तक कि खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए पुलिस की सराहना की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल मामला पंचकूला के सेक्टर 7 का है जहां कुछ पुलिसकर्मी एक बुजुर्ग के घर पहुंचे और उनका नाम पूछा। इसपर बुजुर्ग ने कहा कि उनका नाम करण पुरी है, वे एक बुजुर्ग हैं और अकेले रहते हैं, आप नाम लिख लो। इसके बाद उनके गेट के बाहर खड़े पुलिसकर्मियों ने उन्हें केक देने के साथ ही जन्मदिन की मुबारकबाद भी दी। यह सब देखकर पुरी भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलकने लगे। इसके बाद बाहर खड़े पुलिसकर्मियों में से एक ने उन्हें कहा कि हम भी आपके बच्चे ही हैं। यह सुनकर कर्नल ने टोपी पहनी और केक भी काटा। 


करण पुरी के अनुसार वे अकेले रहते हैं, उनके दो बेटे हैं जिनमें एक दिल्ली में रहता है और दूसरा ऑस्ट्रेलिया में रहता है लेकिन लॉकडाउन की वजह से वो नहीं आ पाए। उन्हें भी नहीं मालूम कि पुलिस को उनके जन्मदिन के बारे में कैसे पता चला। हालांकि पुलिस के मुताबिक उन्हें दो दिन पहले ट्विटर और वाट्सएप के जरिए एक पूरी के जन्मदिन की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने उन्हें सरप्राइज देने का फैसला किया। 

हरियाणा के सीएम ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'यह नजारा देखकर आंखें नम हो गईं। मेरी तरफ से भी आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं श्री करन पुरी जी। पंचकूला पुलिस ने जिस भावनात्मक तरीके से अकेले रह रहे बुजुर्ग का जन्मदिन मनाया वो अद्भुत व प्रशंसनीय है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed