{"_id":"651810b82e279ea37c08a5f8","slug":"self-radicalised-youth-from-delhi-charge-sheeted-in-kozhikode-train-arson-case-in-kerala-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: मशहूर होने और आतंक फैलाने के लिए कोझिकोड ट्रेन में लगाई थी आग, आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: मशहूर होने और आतंक फैलाने के लिए कोझिकोड ट्रेन में लगाई थी आग, आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल
Sat, 30 Sep 2023 05:42 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sat, 30 Sep 2023 05:42 PM IST
सार
अप्रैल माह में केरल के कोझिकोड ट्रेन आगजनी मामले में एनआईए ने आरोप पत्र दायर किया है। जिसमें कहा गया कि आरोपी ने यात्रियों पर पेट्रोल छिड़कर लाइटर से आग लगा दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केरल के कोझिकोड ट्रेन आगजनी मामले में इकलौते आरोपी शारुख उर्फ शाहरुख सैफी के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया। अप्रैल में घटी इस घटना में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी और नौ लोग जख्मी हो गए थे। एक अधिकारी ने शनिवार को इस मामले की जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, आरोपी शारुख सैफी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की रोकथाम (पीडीपीपी) अधिनियम के तहत आरोप तय किए गए हैं। साथ ही कहा आरोपी पर दो अप्रैल को अलाप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस के डी1 कोच में आग लगाकर आतंकवादी कृत्य करने का आरोप है।
विज्ञापन
आरोपी अपनी जिहादी प्रवृत्ति के तहत खुद को मशहूर करने और जनता में आतंक पैदा करना चाहता था। एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि नई दिल्ली के शाहीन बाग निवासी शाहरुख सैफी कट्टरपंथी इस्लामी प्रचारकों के ऑनलाइन प्रचार के चलते कट्टरपंथी बन गया था। प्रवक्ता ने बताया कि इस भयानक घटना में एकमात्र आरोपी शाहरुख ने यात्रियों पर पेट्रोल छिड़का था और लोगों को मारने के इरादे से लाइटर से बोगी में आग लगा दी थी। आरोपी चलती अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस में चढ़ गया था। उसने आतंकी कृत्य को अंजाम दिया और महाराष्ट्र के रत्नागिरी भागने से पहले कन्नूर तक उसी ट्रेन में यात्रा करता रहा, जहां से अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
एनआईए कर रही मामला की जांच
अधिकारी ने कहा कि जांच से पता चलता है कि उसने आतंक और आगजनी से जुड़े कृत्य के लिए केरल को चुना था। 17 अप्रैल को गृह मंत्रालय के निर्देशन में एनआईए ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली। अपनी जांच के दौरान, एनआईए ने दिल्ली में 10 स्थानों पर तलाशी ली और डिजिटल उपकरण जब्त किए। प्रवक्ता ने कहा, कई गवाहों से पूछताछ की गई और रेलवे स्टेशन से सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किए गए।