फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Selection process by IAF under Agnipath scheme to begin on June 24 IAF chief VR Chaudhary Latest News Update

Agnipath Scheme: वायु सेना में 24 जून से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, आयु सीमा बढ़ाने पर IAF चीफ ने कही यह बात

Fri, 17 Jun 2022 06:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 17 Jun 2022 06:58 PM IST
सार

देश के कई इलाकों में इस चार साल की भर्ती का विरोध हो रहा है। इस योजना के तहत सिर्फ 25 फीसदी अग्निवीरों को सेना में नियमित भर्ती का फायदा होगा।

विज्ञापन
Selection process by IAF under Agnipath scheme to begin on June 24 IAF chief VR Chaudhary Latest News Update
एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार के अग्निपथ योजना के एलान के बाद शुक्रवार को वायु सेना में भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत को लेकर बड़ी खबर आई। वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने बताया कि अग्निपथ योजना में भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया 24 जून से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि साल 2022 के लिए आवेदकों की आयु सीमा बढ़ाने से बड़ी संख्या में युवाओं को फायदा होगा। देश के कई इलाकों में इस चार साल की भर्ती का विरोध हो रहा है। इस योजना के तहत सिर्फ 25 फीसदी अग्निवीरों को सेना में नियमित भर्ती का फायदा होगा।

विज्ञापन


सेना में अग्निवीरों का प्रशिक्षण दिसंबर से
इससे पहले भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि पहले अग्निवीरों का प्रशिक्षण दिसंबर 2022 में शुरू होगा और सक्रिय सेवा 2023 के मध्य में शुरू होगी। थल सेना प्रमुख ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है। अगले दो दिनों के भीतर, आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी की जाएगी। उसके बाद हमारे सेना भर्ती संगठन पंजीकरण और रैली के... एक विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन


भर्ती पर कोरोना का भी असर
सेना प्रमुख पांडे ने कहा कि विशेष रूप से, कोविड-19 ने सेना की भर्ती को दो साल से अधिक समय तक रोक दिया। 2019-2020 में सेना ने जवानों की भर्ती की और उसके बाद से कोई एंट्री नहीं हुई है। दूसरी ओर, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना दोनों ने क्रमशः पिछले दो वर्षों में भर्ती की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के कई इलाकों में प्रदर्शन
सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की 'अग्निपथ' योजना को लेकर देश के कई इलाकों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस दौरान सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने रेल और सड़क यातायात को बाधित किया। कहीं-कहीं पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed